फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   girls, roadways, driver, charkhi dadri

चालक नहीं रोकते थे बस अब खुद ही बस दौड़ाने की तैयारी

Tue, 05 Jul 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 05 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
गांव के अड्डे पर बस न रुकना क्षेत्र की एक बेटी को इतना नागवार गुजरा कि उसने खुद ही चालक बनने की ठान ली। इसके बाद तो चरखी दादरी डिपो के ट्रेनिंग सेंटर में उसने दाखिला भी ले लिया। करीब डेढ़ माह की ट्रेनिंग के बाद मेहनत रंग लाई तो अधिकारी भी उसके लगन और कुशलता के कायल हो गए। उसे सर्वोच्च चालक के खिताब से भी नवाजा गया। फिलहाल इस बेटी को चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की ओर से चालक बनने का ऑफर मिला है।  
विज्ञापन


गांव खेड़ी बूरा निवासी प्रियंका (24) अब सड़कों पर रोडवेज बसों को दौड़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अपने मामा शमशेर सिंह के हंसी-मजाक में दिए गए सुझाव को गंभीरता से लेने वाली प्रियंका के चालक बनने की कहानी भी खास दिलचस्प है। हुआ यूं कि गांव से चरखी दादरी के संस्थान में प्रियंका नर्सिंग का कोर्स करने आती थीं। कॉलेज से आते-जाते समय गांव के अड्डे पर रोडवेज चालक बस नहीं रोकते थे, मजबूरी में उन्हें दुपहिया या अन्य वाहन चालकों से लिफ्ट मांगकर आना-जाना पड़ता था। रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दे रहे अपने मामा से प्रियंका ने चालकों के इस रवैये की शिकायत की। तो वे हंस पड़े और मजाक में ही बोल दिया कि खुद चालक बन और फिर छोटे अड्डों पर बस रोक कर दिखाना। इसके बाद तो प्रियंका के सिर पर चालक बनने का ही जुनून सवार हो गया। मामा के साथ हुई वार्ता के महज कुछ दिन बाद ही चरखी दादरी डिपो के ट्रेनिंग सेंटर में दाखिला ले लिया। करीब डेढ़ माह की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जब अधिकारियों ने 300 अभ्यर्थियों का टेस्ट लिया तो प्रियंका की ड्राइविंग के कायल होकर उसे बैच के सर्वोच्च चालक का खिताब से नवाज दिया। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट में बतौर चालक भर्ती होने का ऑफर प्रियंका महज तीन-चार दिन पहले ही मिला है। फिलहाल वहां ज्वाइन करे या नहीं, इस पर भी परिजनों से वह विचार-विमर्श कर रही हैं। अमर उजाला से बातचीत में प्रियंका के मामा शमशेर सिंह ने बताया कि परिवार वालों के मन में प्रियंका को ज्वाइन करवाने को लेकर एकमात्र हिचकिचाहट उसके रिश्ते को लेकर है। इस लाइन में आने पर कहीं रिश्ते में अड़चन न आए इस पर मंथन चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रियंका की मां चंडीगढ़ ज्वाइन करने के बाद खुद उसके साथ वहां जाकर रहने को तैयार है।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार से की भर्ती करने की मांग
अपनी रफ्तार व जानदार ड्राइवरी के लिए जानी जाने वाली रोडवेज बस को दौड़ाने में माहिर प्रियंका ने सूबे की खट्टर सरकार से मांग की है जल्द ही महिला चालक के लिए भी भर्ती की जाएं। इसे जहां कॉलेजों के लगाई गई महिला बसों में छात्राओं को वातावरण और बेहतर मिलेगा तो वहीं बेटियों के आगे बढ़ने का भी रास्ता खुलेगा। प्रियंका का कहना है कि हरियाणा रोडवेज की बस चलाना ही उसका सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed