फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Get your Rabi crops insured by December 31st

Bhiwani News: 31 दिसंबर तक रबी की फसलों का बीमा कराएं

Sat, 06 Dec 2025 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 06 Dec 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Get your Rabi crops insured by December 31st
भिवानी। सरकार की ओर से खेती को जोखिम मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की गई है। इसके लिए पोर्टल खोल दिया है। किसान अपनी रबी की फसलों का बीमा 31 दिसंबर तक अवश्य करवाएं। यह बात उप कृषि निदेशक विनोद फोगाट ने यहां जारी एक बयान में कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर तक बैंक में जाकर घोषणा-पत्र सुनिश्चित करे अन्यथा बैंक द्वारा उसका बीमा कर दिया जाएगा और जिस किसान को अपनी फसल तब्दील करवानी हैं वह संबन्धित ऋणी बैंक में 29 दिसंबर तक जाकर अपनी फसलों को तब्दील करवा लें। 31 दिसंबर तक किसान के बीमा संबंधी दस्तावेज पूरे कर लें।
विज्ञापन

सरकार की ओर से भिवानी जिले के लिए रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कम्पनी को फसलों के बीमे के लिए अधिसूचित किया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी की पांच फसल सरसों, गेहूं जौ, चना व सूरजमुखी का बीमा करवाया जा सकता है। फसलों की प्रति हेक्टेयर की प्रीमियम राशि सरसों 809.13 रुपये, गेहूं-1205.52 रुपये, जौ- 768.27 रुपये, चना-59255 रुपये व सूरजमुखी- 817.31 रुपये हैं। बीमित राशि सरसों की 83942 रुपए, गेंहू की 80368 रुपए, जौ की 51218 रुपए, चना की 39503 रुपए व सूरजमुखी की 54487 रुपए है। ऋणी किसान अपने संबंधित बैंक में जाकर अपनी फसलों का सही-सही ब्योरा दर्ज करवाएं व अऋणी किसान सीएससी या बैंक के माध्यम से सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। योजना के अंतर्गत स्थानीय आपदा, फसल बुआई से कटाई तथा कटाई के बाद के नुकसान की भरपाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed