{"_id":"66fc4397e34adf58c106d434","slug":"general-and-police-observers-inspected-the-checkpoints-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-123858-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सामान्य और पुलिस प्रेक्षकों ने किया सीमावर्ती नाकों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सामान्य और पुलिस प्रेक्षकों ने किया सीमावर्ती नाकों का निरीक्षण
Wed, 02 Oct 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
लोहारू में पुलिस नाकों का निरीक्षण करते सामान्य और पुलिस प्रेक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहारू। लोहारू विधानसभा क्षेत्र के सामान्य सामान्य प्रेक्षक रंजीत कुमार सिंह और पुलिस प्रेक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार को राजस्थान सीमा के साथ लगते सूरजगढ़ और पिलानी रोड पर पुलिस नाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपनी विधानसभा क्षेत्रों में तैनात की गई फ्लाइंग स्क्वाड टीमों तथा स्टेटिक सर्विलेंस टीमों को सक्रिय करें।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी अधिकारी आपस में तालमेल स्थापित करके निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का पालन करें। रिटर्निंग अधिकारी मनोज दलाल ने सामान्य ऑब्जर्वर को बताया कि चुनाव के दौरान सभी नाकों पर एसएसटी सुरक्षा बल के साथ तैनात हैं। इस मौके पर डीएसपी अशोक कुमार, नायब तहसीलदार शेखर नरवाल, कृष्ण कुमार वर्मा, बीडीपीओ धर्मपाल, बीडीपीओ अमित कुमार, एमटी ललित कुमार, श्याम सुंदर सांगवान, राजीव वत्स, निर्वाचन कानूनगो अनिल कुमार, जयपाल सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
सरपंचों को चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के निर्देश
बहल। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बहल खंड के सरपंचों की बैठक खंड विकास कार्यालय में हुई। इसमें सरपंचों से चुनाव के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाने के अलावा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
मंगलवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित कुमार बेनीवाल ने की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में हर नागरिक की अपनी जिम्मेदारी है। मतदाताओं की जहां शत प्रतिशत मतदान की जिम्मेदारी है। वहीं चुने गए प्रतिनिधियों का यह दायित्व है कि वह मतदान के लिए अपना योगदान दें। उन्होंने सरपंचों से चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण करवाने के लिए सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर सचिव अनिल कुमार, सचिव जय सिंह, सचिव कृष्ण कुमार, सचिव सुरेन्द्र श्योराण, बलवान लिपिक सहित अनेक गांवों के सरपंच मौजूद रहे।