फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   geeta, married, prmotion, dangal, movie team

गीता की शादी में शरीक होगी पूरी दंगल टीम

Tue, 15 Nov 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बलाली निवासी गीता फौगाट चार दिन बाद 20 नवंबर को परिणय सूत्र में बंध जाएंगी। उनकी शादी में शरीक होने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पूरी दंगल टीम के साथ दोपहर को ही पहुंच जाएंगे। मुंबई में डिजाइन किया लहंगा-चोली गिफ्ट करने की आमिर खान की हसरत पूरी नहीं हो पाएगी। गीता बंगलुरु के मीराज डिजाइनर स्टूडियो से डिजाइन गुलाबी रंग का लहंगा-चोली पहनेगी। अमर उजाला से बातचीत में गीता ने आमिर को गिफ्ट से इनकार करने के दो कारण बताए हैं। इनमें एक तो रीति- रिवाज के अनुसार मामा के घर से लहंगा-चोली आना है, दूसरा आमिर की पेशकश से पहले ही डिजाइनर को लहंगा-चोली के लिए आर्डर देना है। तमाम फौगाट फैमिली शादी समारोह की तैयारियां में जुटी हुई है।
विज्ञापन

20 नवंबर की रात अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गीता फौगाट कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता पवन के साथ चरखी दादरी की उत्सव वाटिका में सात फेरे लेंगी। शादी पूरे रीति-रिवाज और तमाम हिंदू रस्मों के साथ होगी। शादी के कार्ड से लेकर स्टेज तक सब सामान्य ढंग से ही तैयार करवाए हैं। गीता ने शादी समारोह में बनने वाले पकवानों और अन्य व्यंजनों को लेकर पिता एवं कोच महाबीर पहलवान के सामने कुछ फरमाइश जरूर रखी हैं। गीता का कहना है कि पहलवान की शादी में खाना भी पहलवान स्टाइल का ही होना चाहिए। खीर-चूरमा की डिश गीता की खास फरमाइश है तो बाजरे की रोटी, मक्खन, सरसों व चने का साग, दूध व छाछ भी उनके मेन्यू कार्ड का हिस्सा हैं। अंतरराष्ट्रीय और साथी पहलवानों को शादी में शरीक होने का निमंत्रण गीता ने खुद ही दिया है। गीता का कहना है कि कुछ पहलवान उनकी तरफ से शादी में शरीक होंगे तो कुछ बारात का हिस्सा बनकर पवन की तरफ से आने की बात कह चुके हैं। इनके अलावा हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित तमाम मंत्री और सांसद भी शादी समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


गीता लहंगा-चोली तो पवन पहनेंगे इंडोवेस्टर्न पहनावा
अपनी शादी के लिए बंगलुरु से तैयार करवाए लहंगा-चोली की खासियतें गीता ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में अमर उजाला से साझा की। गीता ने बताया कि गुलाबी लहंगे की जो चोली डिजाइन करवाई गई वो आधी बाजू की होगी ताकि डोले-शोले नजर न आएं। इसके अलावा अपनी पसंद की छोटी-छोटी बारीकियां खासतौर पर उन्होंने डिजाइनर को बताई थी। इस पर डिजाइनर ने बखूबी काम किया है, शादी का जोड़ा तैयार होकर घर पहुंच चुका है। गीता ने अपने हमसफर के पहनावे का भी जिक्र करते हुए कहा कि पवन इंडोवेस्टर्न ड्रेस पहनेंगे। गीता ने बिल्कुल सामान्य तरीके का शादी का कार्ड डिजाइन करवाया है। शादी का निमंत्रण बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के अलावा धर्मेंद्र को भी भेजा गया है। खेल जगत के नामचीन पहलवान भी शादी में शरीक होंगे। इनमें अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त, साक्षी मलिक, इंग्लैंड की महिला पहलवानों सहित रेसलिंग फेडरेशन के प्रेसीडेंट बृजभूषण, प्रो-रेसलिंग के उनके टीम ऑनर धर्मपाल सहित प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री और सांसद भी शामिल हैं। गीता के पिता महाबीर फौगाट ने बताया कि करीब चार से अधिक मेहमानों को शादी का निमंत्रण भेजा जा चुका है। दंगल फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी के अलावा गीता और बबीता का किरदार निभाने वाली फातिमा और स्नाहा के साथ-साथ पूरी टीम सीधा गीता के घर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आज से शुरू होगी शादी की तमाम रस्में
गीता फौगाट के गांव बलाली में आज से शादी की तमाम रस्में शुरू हो जाएंगी। बुधवार सुबह गीता चार दिन के बान पर बैठेगी और घर पर लेडिज संगीत कार्यक्रम भी आज से शुरू हो जाएगा। गीता को मेहंदी रचाने की रस्म शादी से ठीक एक दिन पहले 19 नवंबर को होगी। 20 नवंबर की रात को गीता और पवन सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed