फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   geeta jyanti, program, students

बाल कृष्ण की लीलाएं देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

Sun, 08 Dec 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
geeta jyanti, program, students
51 फोटो कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देते स्कूली बच्चें। - फोटो : Bhiwani
मैया यशोदा, वो माखन चुरा ले गया, कृष्ण कन्हैया...। आदि गीतों पर डांस से स्कूली बच्चों ने जहां भगवान कृष्ण को याद किया वहीं नाटिकाओं के माध्यम से भगवान कृष्ण की बाल लीलाएं दिखाई। गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन स्कूली बच्चों ने भगवान कृष्ण का वेश धारण कर शहर में शोभा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

किरोड़ीमल पार्क में चल रही तीन दिवसीय गीता महोत्सव का रविवार को रंगारंग समापन हुआ। अंतिम दिन के मुख्यातिथि नगर परिषद चेयरमैन रण सिंह यादव रहे। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार के साथ मिलकर शोभायात्रा को धर्म ध्वजा (हरी झंडी) दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरमैन ने कहा कि गीता भारतीय संस्कृति का आधार है। उधर सेमिनार में वक्ताओं ने गीता ज्ञान पर विस्तार से प्रकाश डाला और विशेषकर युवा पीढ़ी को गीता से शिक्षा लेने को कहा। महंत चरण दास, मुख्य चिकित्सक प्राकृतिक चिकित्सालय डॉ. मदन मानव, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया, एके शर्मा, डॉ. कल्पना और डॉ. मुरलीधर शास्त्री ने संदेश दिया कि हमें अपने आचरण पर ध्यान देना जरूरी है। इस अवसर पर जिला परिषद एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सीईओ मनीष फौगाट, डीआरओ प्रमोद चहल, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत श्योराण, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल, सूचना विज्ञान अधिकारी पंकज बजाज, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अनिल कालड़ा, उप सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार व विनोद पंवार, कार्यक्रम अधिकारी परणीता गौस्वामी, रमन शाडिल्य, जिला रैडक्रास सोसायटी के सचिव श्याम सुंदर, स्वामी सचिदानंद दास, मंहत चरण दास जी महाराज, ओपी नंदवाणी, डॉ. मुरलीधर शास्त्री, डॉ. डीपी कौशिक, डॉ. अनिल गौड़, मनोज कुमार, प्रवेश गौतम, अशोक शास्त्री, लक्ष्मण गौड, अशोक भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्यों ने करवाया श्लोकोच्चारण : महोत्सव में 12 बजे ग्लोबल श्लोकोच्चारण कार्यक्रम के तहत आचार्य पूर्णेन्दु महाराज, आचार्य कैलाश जी, आचार्य हिमांशु जी, डॉ. मुरलीधर शास्त्री तथा आचार्य विनय जी ने श्लोकोच्चारण करवाया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से श्लोकोच्चारण किया गया।
स्कूली बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति : गीता महोत्सव में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिट्स स्कूल, सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल, बाल भवन स्कूल, जन सेवा विद्या विहार व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकार दलबीर ने भी कृष्ण सुदामा की दोस्ती पर आधारित गीत की प्रस्तुति दी। बीन एवं डोल नगाड़ो से भी गीता महोत्सव में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूल विद्यार्थियों एवं आमजनों का मन मोहा।

स्कूली बच्चों ने निकाली शोभायात्रा गीता महोत्सव के समापन पर स्कूली बच्चों ने नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली। बच्चों ने शानदार ढंग से झांकियों को सजाया। बच्चों ने गीता के 18 अध्यायों पर आधारित झांकियां निकालकर गीता का संदेश दिया। शोभा यात्रा के साथ-साथ ही गीता जी की आरती हुई। शोभा यात्रा शहर के किरोड़ीमल पार्क से शुरू होकर घंटाघर चौक, हांसी गेट से लोक निर्माण विश्राम गृह, बीटीएम चौक से होते हुए वैश्य कॉलेज से होते हुए वापस किरोड़ीमल पार्क पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में शिशु भारती हाई स्कूल, बाल भवन पब्लिक स्कूल, लिट्ल हर्ट पब्लिक स्कूल, केएमपीएस स्कूल, हलवासिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जी लिट्रा सी.से. स्कूल, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल, जनसेवा विद्या विहार, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, टीआईटी स्कूल, सैनिक हाई स्कूल, बिट्स इंटरनेशनल स्कूल, केसीएम आर्मी स्कूल, द्रौणाचार्य शिक्षा निकेतन, वैश्य मॉडल स्कूल, देहली पब्लिक स्कूल, भिवानी पब्लिक स्कूल, पं. सीताराम शास्त्री स्कूल शामिल हैं।

50 फोटो  कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देते स्कूली बच्चें।

50 फोटो कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देते स्कूली बच्चें।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed