फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   geeta jyanti, children perfrom

राधा ढूंढ रही, किसी ने मेरा श्याम देखा...

Sat, 07 Dec 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
geeta jyanti, children perfrom
51 फोटो अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए भगवान श्रीकृष्ण। - फोटो : Bhiwani
राधा ढूंढ रही, किसी ने मेरा श्याम देखा...। इस गीत पर पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल की छात्राओं ने डांस किया तो पंडाल तालियों से गूंज उठा। विभिन्न स्कूली बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी और खूब तालियां बटौरी।
विज्ञापन

शनिवार को किरोड़ीमल पार्क में चल रहे तीन दिवसीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ गीता आरती के साथ किया गया। बवानीखेड़ा के विधायक विशंबर वाल्मीकि मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने गीता पूजन किया और प्रदर्शनी में लगी स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए गीता को जानना सबसे जरूरी है। गीता हमारा मार्गदर्शन करती है।
विज्ञापन

उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि गीता इंसान को संस्कारवान बनाती है। गीता प्रत्येक आयु व हर वर्ग के लिए है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के उपनिदेशक व जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. एसआर गोदारा ने अतिथियों का स्वागत किया। विधायक और उपायुक्त ने नगाड़ा बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया और महोत्सव को यादगार बनाया। इस दौरान चंदगीराम की बीन की पार्टी द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। मंच का संचालन सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंगल ने किया। इस दौरान लोहारू के एसडीएम मनोज खत्री, डीआरओ प्रमोद चहल, डीआईओ पंकज बजाज, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत श्योराण, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल, डॉ. मुरलीधर शास्त्री, डीपी कौशिक, डॉ अनिल गौड़, बिशांभर अरोड़ा व महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे शानदार : सांस्कृतिक कार्यक्रम में पं. सीताराम शास्त्री स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जी लिट्रा स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी एवं श्रीमती उत्तमी बाई स्कूल के बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं व उनके उपदेश पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार और मोहन आर्य की टीम ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जो आकर्षण का केंद्र रही। गीता महोत्सव में बीन एवं ढोल व नगाड़े आकर्षण का केंद्र रहे। ब्राइट स्टार स्कूल से छात्रा नीशू व स्वीना ने भी भजन की प्रस्तुति दी।
गीता एक विचार मंच : तीन दिवसीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन भी सेमिनार हुआ। चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी के कुलसचिव डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, जीओ गीता से ओपी नंदवानी एवं प्राचार्य हलवासिया विद्या विहार भिवानी डॉ. रमाकांत ने कहा कि शिक्षक और संत पर समाज का बहुत बड़ा दायित्व होता है। दोनों का ही कार्य समाज को सही दिशा प्रदान करना है। हरियाणा संस्कृत अकादमी के सदस्य एवं हलवासिया विद्या विहार के प्राचार्य डॉ. रमाकांत ने कहा कि गीता एक विचार का नाम है, जिसको सरकार और प्रशासन आमजन तक पहुंचा रहा है। हालुवास स्कूल से संस्कृत अध्यापिक डॉ. कल्पना ने पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने का आह्वान किया।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लगाई भोजन की स्टॉल : कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा महिलाओं के कपड़ों के अलावा भोजन की स्टॉल लगाई गई, जो कि 50 रुपये प्रति थाली के हिसाब से दी गई। उपायुक्त सुजान सिंह के अलावा अन्य अधिकारियों ने उनके द्वारा तैयार किए गए भोजन खाया और खूब सराहना की। कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं से गीता पर आधारित कुछ प्रश्न पूछे गए, जिसमें सही जवाब देने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

रविवार को नगर में निकलेगी शोभायात्रा : गीता महोत्सव के तीसरे दिन आठ दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सेमिनार के अलावा नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed