फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gausevak allegedly accuses police of assault

गोसेवक ने कथित तौर पर लगाए पुलिस पर मारपीट के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Gausevak allegedly accuses police of assault
भिवानी। गांव उमरावत निवासी गोसेवक ने पुलिस पर कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

गांव उमरावत निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह फिलहाल बीटीएम चौक क्षेत्र में रहता है। शनिवार रात करीब ढाई बजे वह कलानौर से भिवानी अपनी गाड़ी में आ रहा था। जब वह कलानौर मोड पर पहुंचा तो उसे सड़क पर घायल गाय दिखी। उसने सहायता के लिए डायल 112 पर सूचना दी। जितेंद्र का आरोप है कि डायल 112 की गाड़ी में दो पुलिस कर्मी आए, जोकि घायल गाय के लिए फोन करने पर उसको भला-बुरा कहने लग गए। विरोध करने पर उसकी डंडे व लात-घूसों से पिटाई कर दी। साथ ही उसे सड़क पर घसीटा। जितेंद्र का आरोप है कि जब उसे जबरन गाड़ी में बैठाने लगे तो वह बीच-बचाव कर वहां से भगा दिया। घायल को उपचार के लिए गोसेवक संजय परमार ने उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। इस संबंध में मामले की सूचना पुलिस को दी। हालांकि अभी घायल के बयान नहीं हुए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed