{"_id":"5fdba66b8ebc3e3eb647f966","slug":"gas-pipeline-people-protest-works-suspend-bhiwani-news-rtk586824330","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे में भेदभाव का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे में भेदभाव का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
गैस पाइपलाइन के मुआवजे को लेकर रोष जताते गांव पुर के ग्रामीण।
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
भिवानी। गांव में गैस पाइपलाइन डालने के मुआवजे को लेकर गांव पुर के ग्रामीणों ने रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने गैस पाइपलाइन का काम भी बंद करवा दिया और प्रशासन सेे उचित मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
सुल्तानपुर से हिसार तक के लिए गैस की पाइपलाइन बिछाई जा रही है। यह पाइपलाइन जिले के कई गांवों से होकर गुजर रही है। जिस जगह से पाइप लाइन जाएगी वहां सरकारी नियमों के अनुसार भूमि के मालिक को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसको लेकर गांव पुर के ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन पर मुआवजे में भेदभाव करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीण आनंद प्रकाश, सीयाराम कौशिक, भास्कर बॉक्सर, धर्मराज, सहदेव, संजय, रामकेश, सुनील आदि ने वीरवार सुबह खेतों से गुजरने वाले पाइपलाइन का काम रुकवाते हुए सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पड़ोसी गांवों को उनसे ज्यादा मुआवजा दिया जा रहा है, जोकि सरासर गलत है। पाइप डालने के लिए उनके खेतों से भी उतनी भी भूमि ली जा रही है तो सरकार व प्रशासन उनके साथ भेदभाव क्यों कर रहा है। ऐेसे में उनके साथ नाइंसाफी की जा रही है। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर पाइपलाइन का काम रुकवा दिया है। जब तक उनको उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा वो पाइपलाइन का काम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।