फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Garbage picked up from outside the vegetable market, dustbin found inside

सब्जीमंडी के बाहर से उठवाया कूड़ा, अंदर डस्टबीन पर मिला कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Garbage picked up from outside the vegetable market, dustbin found inside
सब्जीमंडी से कूड़े का उठान करवाने के निर्देश देते नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप । - फोटो : Bhiwani
भिवानी। विकास नगर के गेट नंबर एक और सब्जी मंडी में कचरे के ढेर लगे पड़े है। सब्जी मंडी में डस्टबिन पर कब्जा किया हुआ है, जिसके कारण कूड़ा सड़क पर फैल गया है। मंडी में कूड़ा फैलने के कारण पूरा दिन दुर्गंध आती रहती है, जिसके कारण यहां से निकलना भी मुश्किल हो गया है। मंगलवार दोपहर बाद अचानक चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप नगर परिषद अधिकारियों को लेकर सब्जी मंडी में पहुंचे। वहां पर मंडी के साथ लगते विकास नगर इलाके में एक प्वाइंट से कचरा उठवाया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने मंडी में रखे डस्टबिनों की हालत की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि एक डस्टबिन पर किसी व्यक्ति ने कब्जा करके उस जगह पर कारोबार भी शुरू कर दिया। जिस समय चेयरपर्सन प्रतिनिधि वहां पहुंचे उक्त व्यक्ति नहीं मिला। उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिव को इस बारे में सूचना दी और तुरंत डस्टबिन से कब्जा हटवाने की बात कही।
विज्ञापन

एसोसिएशन प्रधान से चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने बात की
चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने विकास नगर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. आरबी गोयल व सब्जी मंडी प्रधान गुलशन कुमार से कचरे के उठान को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी के व्यापारी मंडी के बाहर निर्धारित जगह या डस्टबिन में ही कूड़ा डाले। इस पर सब्जी मंडी प्रधान ने सभी दुकानदारों की तरफ से कूड़ा डस्टबिन व निर्धारित जगह पर डाले जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने विकास नगर वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से डॉ. आरबी गोयल, सब्जी मंडी प्रधान गुलशन कुमार, संजय तंवर व शालू जैन ने इलाके से संबंधित समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

कचरा प्वाइंट का किया जाएगा सौंदर्यकरण
विकास नगर इलाके में जिस जगह पर कचरा पड़ा हुआ मिला। उस कचरे को तत्काल उठवाया गया। साथ ही चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने बताया कि उक्त प्वाइंट का सौंदर्यकरण करवाया जाएगा। लोगों को यहां पर कचरा न डाले जाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी में रखे डस्टबिन खाली न होने की वजह से लोगों ने कूड़ा बाहर डाल दिया। जल्द ही डस्टबिन को खाली करवाया जाएगा, ताकि लोग कचरे को डस्टबिन में डाल सके। उन्होंने इस बारे में मार्केट कमेटी के सचिव को जानकारी दी है। चूंकि यह मामला मार्केट कमेटी के अंडर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed