फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Garbage collection halted; piles of trash accumulate at 35 locations across the city.

Bhiwani News: कूड़ा उठान भी बंद, शहर में 35 जगह लगे कचरे के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Garbage collection halted; piles of trash accumulate at 35 locations across the city.
दिनोद गेट वैश्य स्कूल के समीप सड़क पर डाला गया कूड़ा।
भिवानी। सफाई और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल के पांचवें दिन सोमवार को कूड़ा उठान कर्मचारियों के भी हड़ताल के समर्थन में काम बंद करने से शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ गई। घर-घर कूड़ा उठाने वाले टिप्पर के पहिये थमने से शहर में करीब 35 जगहों पर लगभग डेढ़ टन कचरे के ढेर लग गए।
विज्ञापन

कई स्थानों पर लोगों ने खराब बिस्तर और पशुओं का गोबर भी डाल दिया। इससे आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब तक सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद रोजाना कूड़ा उठान हो रही थी लेकिन सोमवार को कूड़ा उठान कर्मचारियों के भी काम बंद करने से हालात और बिगड़ गए।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी मोड़, बर्तन बाजार, वैश्य स्कूल-दिनोद गेट, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट के नुक्कड़ समेत शहर में करीब 34 स्थानों पर कचरे के ढेर लगे रहे। हड़ताल के दौरान कई नए कूड़ा प्वाइंट भी बन गए जहां लोगों ने बेकार सामान के साथ पशुओं का गोबर डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सफाई और दमकल कर्मचारियों ने सोमवार को घंटाघर पर सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। दमकल कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान अजय श्योराण ने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ समझौता हुआ था। इसमें सरकार ने कर्मचारियों की मांगें मान ली थीं लेकिन आज तक उन्हें लागू नहीं किया गया। सरकार ने डेढ़ महीने का समय मांगा था लेकिन करीब तीन महीने बीत चुके हैं। इसी के विरोध में नगर परिषद के सफाई और अग्निशमन कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
अजय श्योराण ने बताया कि हड़ताल के पांचवें दिन कूड़ा उठान कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। इससे शहर में जगह-जगह जमा कचरे की उठान नहीं हो सकी। नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता पुरुषोत्तम दानव ने बताया कि 11 अगस्त को रोहतक में पूरे हरियाणा की कन्वेंशन होगी। इसमें आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने मांगें लागू नहीं कीं तो हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया जा सकता है।

13 मई का समझौता लागू करने की मांग
हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य सचिव पुरुषोत्तम दानव ने कहा कि कर्मचारियों ने एक मई से आंदोलन शुरू किया था। इससे पहले फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने भी आंदोलन किया था। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की ठेका प्रथा बंद कर उन्हें वेतन सूची पर लाया था लेकिन वर्ष 2014 के बाद एक भी कर्मचारी को नियमित नहीं किया गया। एक भी सीवरमैन को पक्का नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि 13 मई को हुए समझौते को भी लागू नहीं किया गया है। सरकार से समझौते को पूरी तरह लागू करने और ठेका प्रथा बंद करने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से हुए हर समझौते के दौरान मंत्री कृष्ण बेदी मौजूद रहे लेकिन समझौते आज तक लागू नहीं हुए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो कर्मचारी पूरे हरियाणा में काम बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed