फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gagdwas's daughter Jyoti Banda becomes HPSC member

गागडवास की बेटी ज्योति बैंदा बनी एचपीएससी सदस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gagdwas's daughter Jyoti Banda becomes HPSC member
लोहारू। लोहारू उपमंडल के गांव गागड़वास की बेटी और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी वरुण श्योराण की बहन ज्योति बैंदा को हरियाणा लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। जिन्हें शुक्रवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल बंडारू दतात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहरलाल की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई। ज्योति बैंदा को एचपीएससी की सदस्य बनाए जाने पर लोहारू हलके मेें खुशी की लहर दौड़ गई तथा इलाके के लोगों ने मिठाई बांटकर बधाई दी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

बता दें कि ज्योति बैंदा पूर्व में हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरमैन भी रह चुकी हैं। यहीं नहीं ज्योति बैंदा के पिता जयपाल सिंह कोआपरेटिव बैंक भिवानी के चेयरमैन रहे हैं। इसके अलावा ज्योति बैंदा के दादा कालूराम आजादी के आंदोलन में सक्रिय रहे थे। ज्योति बैंदा के चाचा हरीपाल सिंह आरएसएस के विभाग कार्यवाहक रह चुके हैं। ज्योति बैंदा के भाई वरुण श्योराण गागड़वास ने कहा कि उनकी सरकार ने उनकी बहल को हरियाणा लोक सेवा आयोग का सदस्य बनाकर इलाके का भी गौरव बढ़ाया है। उनकी इस नियुक्ति पर इलाके में खुशी का माहौल है। प्रधान सुरेंद्र ढाणी टोडा, जसवंत सिंह, सतबीर मांढी, उमेद फरटिया, सुरेश फरटिया, भूपेंद्र सिंह, मुकेश सोमबीर फरटिया, अजय जायलवाल सहित अनेक युवाओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed