{"_id":"68f3fc4efd1aeb17f0084985","slug":"future-stars-grow-weary-in-shabby-halls-and-darkness-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-141384-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जर्जर हॉल और अंधेरे में थकते भविष्य के सितारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जर्जर हॉल और अंधेरे में थकते भविष्य के सितारे
Sun, 19 Oct 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
भीम खेल परिसर में खस्ताहाल मुक्केबाजी का रिंग।
भिवानी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में देश को बॉक्सिंग में पदक दिलाने में भिवानी के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहता है लेकिन शहर के भीम स्टेडियम में स्थित बॉक्सिंग हॉल की हालत बेहद खराब है।
स्टेडियम में इंडोर और आउटडोर दो हॉल हैं। आउटडोर हॉल में दो रिंग हैं जिनमें से केवल एक ही काम का है। दूसरा रिंग इतनी जर्जर स्थिति में है कि अभ्यास के लिए उपयोग नहीं हो सकती।
रिंग के ऊपर लगे शेड में छेद हैं जिससे बारिश के मौसम में पानी सीधे रिंग पर गिरता है। इसके अलावा बिजली की कोई स्थिर व्यवस्था नहीं है। इंडोर हॉल में भी बिजली सप्लाई अस्थिर है। वार्म अप के लिए आवश्यक वेट सामग्री कम पड़ रही है। पूरे परिसर में अतिरिक्त घास उगी हुई है। स्टेडियम में प्रतिदिन सैकड़ों खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं लेकिन बिजली की कमी के कारण अंधेरा होने से पहले ही उन्हें अभ्यास रोकना पड़ता है।
विज्ञापन
भीम स्टेडियम लंबे समय से बना हुआ है लेकिन इसकी मरम्मत की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। दर्शक दीर्घा कंडम हाल में है। हॉकी मैदान में बिजली, नेट और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। सिंथेटिक ट्रैक खराब होने के कारण खिलाड़ी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। खिलाड़ी और प्रशिक्षक प्रशासन से स्टेडियम की हालत सुधारने की मांग कर रहे हैं।