{"_id":"67bc9bc6ee6796b2980cd21e","slug":"full-water-will-reach-the-tail-end-of-all-canals-for-drinking-water-to-the-people-and-irrigation-to-the-farmers-fields-shruti-chaudhary-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-130461-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को पेयजल और किसान के खेत में सिंचाई के लिए सभी नहरों में टेल तक पहुंचेगा पूरा पानी : श्रुति चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को पेयजल और किसान के खेत में सिंचाई के लिए सभी नहरों में टेल तक पहुंचेगा पूरा पानी : श्रुति चौधरी
Mon, 24 Feb 2025 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 24 Feb 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
तोशाम के पंचायत भवन में आयोजित किसान सम्मेलन पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करती श्रुति
तोशाम। महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि भाजपा पहली सरकार है, जिसने किसान हित में अनेक नीतियां बनाकर डीबीटी के माध्यम से सीधा किसानों के खाते में पैसा डाला है। देश में सर्वाधिक प्रदेश के किसानों की 24 फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। किसान हित में भावांतर भरपाई योजना लागू की गई है। लोगों को पेयजल और किसान की खेत में सिंचाई के लिए सभी नहरों में टेल तक पूरा पानी पहुंचाया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी तोशाम के पंचायत भवन में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय किसान सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान जिले के करीब 1.35 लाख से अधिक किसानों के खाते में किसान सम्मन निधि योजना के तहत 27.17 करोड़ से अधिक की राशि डाली गई। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार की किसान हितैषी प्रमुख योजना है।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल ने किसान हित में लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम को लागू किया और जिसका पूरे भारतवर्ष में अनुसरण किया गया। इसी प्रकार पूर्व कृषि मंत्री चौधरी सुरेंद्र सिंह ने अपने 20 दिन के कृषि मंत्री के कार्यकाल में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए थे, उनमें से एक भू राजस्व रिकॉर्ड को कंप्यूटरीकृत करने की पूरे देश में अनुसरण किया गया।
विज्ञापन
श्रुति चौधरी ने कहा कि वर्ष 2014 में बाजरा का भाव 1100 रुपये प्रति क्विंटल था जो आज 2500 रुपये है। पानी की व्यवस्था होने से जिले में फसलों का उत्पादन भी बढ़ा है। इस तरह से सरकार ने किसानों की आय में बढ़ोतरी करके उनका जीवन खुशहाल हुआ है। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री ने आमजन की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निदान के निर्देश दिए। एसडीएम डॉ. अशवीर नैन, एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, सरपंच राजेश तंवर, रामप्रताप शर्मा, दिलबाग नीमड़ी, पंचायत समिति तोशाम के वाइस चेयरमेन सुनील भारीवास, सुखबीर चेयरमैन उपस्थित रहे।