{"_id":"6798feade21f45e6940229b5","slug":"frost-is-falling-in-rural-areas-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-129178-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ रहा पाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ रहा पाला
Tue, 28 Jan 2025 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 28 Jan 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
गांव अजीतपुर के खेताें में जमा पाला।
भिवानी। जिले में मंगलवार को शहर में मौसम साफ रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय पाला गिरने से ठंड बढ़ी। लेकिन सुबह नौ बजे तेज धूप के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 22.0 ओर न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शहर का एक्यूआई 152 रहा। मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। शहर में तेज धूप निकलने के बाद भी शीतलहर चलने से ठंड बनी रही। शीतलहर की रफ्तार पहले के मुकाबले कम थी। लेकिन फिर भी लोग ठंड महसूस कर रहे हैं।
गिगनाऊ के अर्ध-शुष्क बागवानी उत्कृष्टता केंद्र में सेमिनार 31 को
लोहारू। उपमंडल के गिगनाउ स्थित अर्ध-शुष्क बागवानी उत्कृष्टता केंद्र गिगनाउ में 31 जनवरी को खजूर की खेती की जानकारी के लिए एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें किसानों को विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार की ओर से खजूर की खेती से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
अर्ध-शुष्क बागवानी उत्कृष्टता केंद्र के उपनिदेशक डॉ. आत्म प्रकाश ने बताया कि इच्छुक किसान 31 जनवरी को सुबह 10 बजे तक उत्कृष्टता केंद्र गिगनाऊ के कार्यालय में पहुंचकर इस सेमिनार के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी एवं सब्जी व बागवानी विशेषज्ञ डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि 31 जनवरी को बागवानी केंद्र में किसानों को खजूर की खेती से संबंधित खजूर की खेती के लिए विशेषज्ञ की ओर से जानकारी दी जाएगी।