फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   From tomorrow, the talent of youth will ring in Dadri's Janata College.

Bhiwani News: कल से दादरी के जनता कॉलेज में बजेगा युवाओं की प्रतिभा का डंका

Wed, 23 Oct 2024 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 23 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
From tomorrow, the talent of youth will ring in Dadri's Janata College.
चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव की तैयारी करते विद्यार्थी।
भिवानी। शुक्रवार से दादरी के जनता कॉलेज में युवा महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर महाविद्यालयों के विद्यार्थी तैयारियां में जुटे हैं। 25 से 27 अक्तूबर तक होने वाले युवा महोत्सव में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय युवा महोत्सव में मुख्य मंच सहित चार से पांच अन्य मंच होंगे। जिन पर 43 प्रकार के इंवेंट कराए जाएंगे। इस युवा महोत्सव में भिवानी और चरखी दादरी जिले के करीब 20 कॉलेजों के 500 से अधिक युवा भाग लेंगे। हालांकि चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय से चरखी दादरी और भिवानी जिले के करीब 65 राजकीय और अराजकीय महाविद्यालय जुड़े हैं। इनमें से करीब 20 महाविद्यालयों के करीब 500 से अधिक युवा कलाकार ही युवा महोत्सव में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

युवा महोत्सव में विजेता रहे विद्यार्थी नॉर्थ जोन के युवा महोत्सव में भाग लेंगे। 5 साल बाद जनता कॉलेज में दूसरी बार युवा महोत्सव संभावित आयोजित होगा। युवा महोत्सव का आयोजन मुख्य मंच पर होगा। युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थी तैयारियों में लगे हुए हैं। विद्यार्थी अलग-अलग विधाओं में अपनी प्रस्तुति देंगे। जिसमें प्रमुख तौर पर नृत्य, गायन, नाटक, मोनो एक्टिंग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे विद्यार्थी
विद्यार्थी एक्टिंग, गायन, नृत्य, प्लेइंग म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, साहित्य, कविता पाठ, फाइल आर्ट कला, मेहंदी रचाओ, मोनो एक्टिंग के अलावा जो अन्य इवेंट भी होंगे उनमें भाग लेंगे। इनमें विजेता प्रतिभागी नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed