फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   friends drank alcohol together, if there was a dispute, shot in the stomach

पहले दोस्तों ने साथ पी शराब, विवाद हुआ तो पेट में मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
friends drank alcohol together, if there was a dispute, shot in the stomach
भिवानी। डाबर कॉलोनी में वीरवार देर रात करीब सवा 12 बजे एक साथ शराब पी रहे दोस्तों में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद गोली चला दी। गोली एक युवक के पेट में लगी। नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन के बाद पेट से गोली को बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

वारदात की जानकारी मिलते ही शहर थाना पुलिस की टीम ने मौके का मुआयना किया और इस संबंध में आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट व हत्या प्रयास का केस दर्ज किया। डाबर कॉलोनी स्थित टाइल्स की फैक्टरी में अभिषेक खाना बनाने का काम करता था। उसके पास यूपी निवासी पंकज का आना जाना था। वीरवार देर रात करीब सवा 12 बजे अभिषेक और पंकज दोनों ही दोस्त साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी पंकज ने पिस्तौल निकालकर अभिषेक की तरफ गोली चला दी। गोली अभिषेक के पेट में जा धंसी। फैक्टरी के कारिंदों ने अभिषेक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं आरोपी पंकज वहां से भाग निकला। पुलिस ने मौके से खाने पीने की चीजें व शराब की बोतल भी बरामद की।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
हमें डाबर कॉलोनी की एक टाइल्स फैक्टरी में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने अभिषेक पर गोली चलाने वाले आरोपी पंकज के खिलाफ केस दर्ज किया है।
- इंस्पेक्टर नरेंद्र राणा, एसएचओ, शहर थाना पुलिस भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed