{"_id":"65c14d9c11efe4c3570ec351","slug":"free-roadways-bus-service-will-be-provided-from-bhiwani-for-cet-mains-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-112752-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीईटी मेंस के लिए भिवानी से मिलेगी मुफ्त रोडवेज बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीईटी मेंस के लिए भिवानी से मिलेगी मुफ्त रोडवेज बस सेवा
Tue, 06 Feb 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
बस स्टेंड।
भिवानी। सीईटी मेंस की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को रोडवेज में मुफ्त सफर कराया जाएगा। सोमवार से ही सीईटी (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) मेंस के परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बसों में ये सुविधा मुहैया कराई गई। हालांकि पहले दिन चुनिंदा रूटों पर ही परीक्षार्थियों ने मुफ्त रोडवेज बसों में सफर किया।
दरअसल, पांच से 11 फरवरी तक चंडीगढ़, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में सीईटी मेंस की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए भिवानी जिले से परीक्षार्थियों को इन रूटों पर दौड़ने वाली रोडवेज बसों में किराया नहीं देना पड़ेगा। बसों में मुफ्त सफर के लिए केवल एडमिट कार्ड दिखाना होगा।
दरअसल भिवानी डिपो से चंडीगढ़ के लिए छह बसें चल रही हैं। वहीं गुरुग्राम रूट पर भी रोडवेज की चार बसें दौड़ लगा रही हैं। इसी तरह कुरुक्षेत्र और अंबाला के लिए भी रोडवेज की एक-एक बस है। वहीं पंचकूला के लिए छह बसें चल रही हैं। रोडवेज प्रशासन ने परीक्षा के लिए अलग से कोई बस सेवा शुरू नहीं की है, लेकिन रूट पर सामान्य तौर पर चल रही बसों में ही सीईटी मेंस के परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त सफर का शेड्यूल जारी किया है। सामान्य यात्रियों के साथ ही परीक्षार्थियों को ये बस स्टैंड तक पहुंचाएगी और फिर बस स्टैंड से ही परीक्षार्थी वापस अपने जिले में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में परीक्षार्थियों के लिए जो सुविधाएं दी गई हैं, उनके अनुसार ही उन्हें परीक्षा में मुफ्त सफर का लाभ दिया जा रहा है। परीक्षार्थी को केवल एडमिट कार्ड दिखाना है। इस संबंध में हिदायतें दी गई हैं।
-डॉ. नेत्रपाल खत्री, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।