फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fraud of Rs 2.48 lakh

Bhiwani News: मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर की 2.48 लाख रुपये की ठगी

Thu, 27 Jun 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Jun 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 2.48 lakh
भिवानी। भिवानी के मंडी टाउनशिप क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर 2.48 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मंडी टाउनशिप निवासी संदीप गोयल ने बताया कि उसके पास एक फोन आया। जिस पर बोलने वाले ने कहा कि वह मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच से बोल रहा है। कुछ गैर कानूनी सामान भेजने पर उसके खिलाफ वहां केस दर्ज हुआ है। उससे उसकी पहचान व बेगुनाही की पुष्टि करने के लिए उसके खाते से कुछ रुपये मांगे।
विज्ञापन

जिस पर उसने डर के मारे अलग-अलग खातों में 2,48,887 रुपये की राशि भेज दी। बाद में उसे अहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उसने तुरंत 1930 पर फोन करके शिकायत दर्ज कराई। वहीं मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे डालने का झांसा देकर महिला के खाते से उड़ाए 47,000 रुपये, केस दर्ज

भिवानी। गांव तिगड़ाना निवासी एक महिला के साथ उसके बैंक खाता में पैसे डालने का झांसा देकर फर्जी मैसेज भेजकर 47,000 रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी है।
पुलिस को दी शिकायत में तिगड़ाना निवासी ललिता ने बताया कि उसके फोन पर रात दस बजे एक अनजान व्यक्ति का फोन आया। इसे उसके बेटे पुष्कर ने उठाया। फोन पर बोलने वाले ने खुद को गांव के सरकारी स्कूल के पास से मनोज मास्टर नाम बताया। उसने बताया कि उसके पिता के तीन हजार रुपये देने है। उसके पापा से बात हुई है, उसने घर के नंबर पर पैसे भेजने की बात कही है।

इस पर आरोपी ने कहा कि उसने पैसे डाल दिए हैं और एक मैसेज भी भेजा। जिस पर उसने बताया कि तीन हजार की बजाय गलती से तीस हजार रुपये भेज दिए हैं। उसने 27,000 रुपये वापस लौटाने के लिए कहा। उसके बेटे ने एक बार 20,000 और फिर दो हजार व पांच हजार रुपये आरोपी के बताए खाता में डाल दिए। इसके बाद उसने कहा कि 20,000 रुपये उसके पास नहीं पहुंचे हैं दोबारा से भेजो।

इसके बाद फिर से उसके बेटे ने 20,000 रुपये और उसके खाता में भेज दिए। जब खाते की जांच की तो उनके पास कोई पैसा नहीं आया था, जबकि उनके खाता से ही 47,000 रुपये की ठगी हुई थी। महिला ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed