{"_id":"66b2627f8642e03e060e8a83","slug":"fraud-of-rs-180-lakh-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-121246-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: होमगार्ड में नौकरी लगवाने के नाम पर की 1.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: होमगार्ड में नौकरी लगवाने के नाम पर की 1.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी
Tue, 06 Aug 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। होमगार्ड में नौकरी लगवाने के नाम पर 1.80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव धारेडू निवासी राजेश ने बताया कि वह गांव में खेतीबाड़ी का काम करता है। सतीश पुलिस लाइन में तैनात है, उसका गांव में सरकारी कार्य से आना जाना रहता था। इसलिए उसकी जान पहचान थी। आरोपी ने उसके बेटे सौरभ को होमगार्ड में नौकरी लगवाने के लिए कहा और तीन लाख 60 हजार रुपये मांगे। उसने आधे पैसे पहले और आधे पैसे नौकरी लगने के बाद देने को कहा।
उस पर विश्वास पर उसके बेटे के सभी दस्तावेज उसे दे दिए और उसने तीन माह का समय मांगा था। तीन माह बाद जब उससे पूछा तो उसने कहा कि सौरभ का 63वां नंबर है अभी 29वां नंबर चल रहा है। एक-दो माह बाद ज्वाइनिंग के लिए बोला। इसके बाद भी उसके बेटे की नौकरी नहीं लगी तो पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी ने एक बैंक का खाली चेक दिया। जिस पर बैंक में आरोपी के हस्ताक्षरों का मिलान नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने दूसरे बैंक का चेक दिया। जो लगाने के बाद बाउंस हो गया। इसके बाद भी पैसे वापस लौटने को लेकर आनाकानी करता रहा। इस संबंध में सदर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।