{"_id":"6148d7368ebc3e914a5b148e","slug":"fraud-of-millions-of-parcel-delivery-company-s-franchisee-bhiwani-news-hsr612263793","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्सल डिलीवरी कंपनी की फ्रेंचाइजी लाखों की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्सल डिलीवरी कंपनी की फ्रेंचाइजी लाखों की धोखाधड़ी
विज्ञापन
पलोहारू के एक इंटरप्राइजेज मालिक पर पॉर्सल डिलिवरी की फ्रेंचाइजी लेकर कंपनी से 4258863 रुपये गबन किए जाने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी गई। जिसके बाद लोहारू पुलिस थाना में इस संबंध में केस दर्ज हुआ है।
शिकायत में गांव मदीना निवासी सरवीन कुमार ने बताया कि वह डिलिवरी प्राइवेट लिमिटेड में बतौर सीनियर मैनेजर के पद पर काम करता है। कंपनी विभिन्न शहरों में पार्सल डिलिवरी का काम करती है। कंपनी ने लोहारू कस्बा में पार्सल डिलिवरी के लिए फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट 20 अक्तूबर 2020 को गांव ढाणी दरियापुर निवासी जयवीर सिंह के साथ किया था। आरोपी ने कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर 4258863 का गबन किया है। सरवीन कुमार का आरोप है कि कंपनी से एग्रीमेंट होने के बाद जयवीर की दुकान से लोहारू क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों में पार्सल डिलिवर किए जाने थे। इसके लिए कंपनी का डिलिवरी वाहन भी जयवीर के पास है। उसने बताया कि कंपनी के स्टेशन मैनेजर आशीष ने जयवीर की दुकान पर ऑडिट के लिए आया था। इस दौरान उसने पाया कि 108 पार्सल वहां पर नहीं थे और 500 पार्सल नकली चीजों से भरे थे, जिन्हें कंपनी को वापस भेजने की तैयारी थी। इसमें कुछ पार्सल डिलिवरी कंपनी को वापस कर दिए, जिनकी जांच में पाया गया कि उनमें नकली सामान डाला हुआ था। इस पर स्टेशन मैनेजर ने वहां मौजूद कुलदीप, प्रवीन, अंकित व संजय को ऐसा नहीं करने के लिए समझाया तो आरोपियों ने नुकीले हथियार से उसे जान से मारने की धमकी दी। सरवीन ने अपनी शिकायत में बताया कि अब कंपनी द्वारा पार्सल चेक किए जाने पर 847 पार्सल जयवीर के पास हैं, जो अभी तक डिलिवर नहीं हुए हैं। जिनकी कीमत 4258863 रुपये में आंकी गई है। जयवीर ने इन पार्सलों को डिलिवर करने की बजाए इनका गबन किया है। इसी के साथ करीब पांच लाख रुपये के नकली सामान डालकर कंपनी के नाम से भी बेच दिया है।
पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर फ्रेंचाइजी लेकर राशि का गबन करने के मामले में आरोपी जयवीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। - पवन कुमार, एसएचओ, थाना लोहारू