फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fraud of eight lakhs on the pretext of sending abroad in the name of studies

Bhiwani News: पढ़ाई के नाम पर विदेश भेजने का झांसा देकर आठ लाख की ठगी

Sat, 15 Apr 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 15 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fraud of eight lakhs on the pretext of sending abroad in the name of studies
भिवानी। एक युवक ने दो लोगों पर विदेश में यूनिवर्सिटी में दाखिला व प्लेसमेंट कराने के नाम पर आठ लाख रुपये ठगने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी प्रवेश ने बताया कि उसने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। कोर्स पूरा होते ही राहुल व सोनम नामक दो लोगों ने उसे विदेश में अच्छी यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलवाने और प्लेसमेंट करवाने का झांसा दिया। वह उनके झांसे में आ गया। उक्त दोनों ने उससे विभिन्न प्रकार के चार्जेज बताकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन में करीब 5.73 लाख रुपये ले लिए। हालांकि कई माह बाद भी उसको विदेश में नहीं भेजा। जब उसने इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उसका वीजा रिजेक्ट कर दिया गया है। उसे दो लाख रुपये और देने होंगे। उनके झांसे में आकर उसने दो लाख रुपये उनके कार्यालय में जाकर दे दिए, लेकिन इसके बाद भी उसे विदेश में नहीं भेजा गया। जब वह अपने दिए रुपयों को वापस लेने गया, तो उक्त दोनों ने रुपये वापस देने से मना कर दिया और उसके साथ मारपीट की। इसके अलावा दोबारा रुपये मांगने के लिए आने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed