फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fraud of 9.70 lakh

Bhiwani News: प्लाॅट बिक्री का फर्जी इकरारनामा कर 9.70 लाख रुपये हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
fraud of 9.70 lakh
प्लाॅट बिक्री का फर्जी इकरारनामा कर 9.70 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

- पुलिस में एसपीओ को लगाया आरोपी ने चूना, एसपी के निर्देश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। प्लाॅट बिक्री का फर्जी इकरारनामा कराकर पुलिस विभाग में एसपीओ को नौ लाख 70 हजार रुपये का चूना लगाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।

पुलिस को दी शिकायत में देवनगर कॉलोनी निवासी एसपीओ बलराज ने बताया कि उसने देवनगर कॉलोनी में 400 वर्गगज का प्लाॅट रणधीर सिंह से 30 दिसंबर 2014 में खरीदा था। उसने पूरी राशि का एग्रीमेंट भी कराया था। उसे बाद में पता चला कि ये प्लाॅट उसका नहीं है। उसने धोखाधड़ी से गलत एग्रीमेंट कराकर उसे प्लाट बेचने के नाम पर नौ लाख 70 हजार रुपये की ठगी की है। आरोपी से रुपये वापस मांगने पर पहले तो काफी दिनों तक टालमटोल करता रहा। लेकिन बाद में उसके घर जाने पर भी उसके परिवार के सदस्य उससे झगड़ने लगे और धमकी देने लगे। इसके बाद उसने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद इस संबंध में आरोपी रणधीर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed