फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fraud of 62 thousand in the name of selling scooty, case filed against couple

स्कूटी बेचने के नाम पर की 62 हजार की धोखाधड़ी, दंपति के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 62 thousand in the name of selling scooty, case filed against couple
भिवानी। ओएलएक्स पर ऑनलाइन स्कूटी बेचने के नाम पर 62 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित बुजुर्ग ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में एक दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में पटेल नगर निवासी सूबे सिंह ने बताया कि उसे एक एक्टिवा स्कूटी की जरूरत थी। इसलिए उसने अपने भांजे रमेशचंद्र से ओएलएक्स पर स्कूटी देखने के लिए बोला था। उसके भांजे ने एक स्कूटी भी पसंद की। जिसके बाद फोन पर बात हुई तो अरुण सांगवान नामक व्यक्ति ने स्कूटी दिखाने के लिए पत्नी ममता के साथ भिवानी आने की बात कही। उसने बताया कि 26 जून की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वे नया बस स्टैंड पर तय हुई जगह पर पहुंच गए। जहां उन्हें अरुण सांगवान व उसकी पत्नी ममता स्कूटी के साथ मिले। स्कूटी का 62 हजार में सौदा तय हो गया और मौके पर ही नकद राशि का भुगतान कर दिया। आधार कार्ड की कॉपी पर ममता ने रुपये की वसूली के हस्ताक्षर भी किए थे और एनओसी बाद में देने की बात कही गई। पहले को स्कूटी नाम कराने के नाम पर आनाकानी करते रहे और बाद में किसी को स्कूटी नहीं बेचने की बात कहने लगे। काफी दिनों तक इंतजार किया, मगर एनओसी नहीं दी। जिसके बाद संपर्क किया तो फोन बंद आने लगा। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अरुण सांगवान व उसकी पत्नी ममता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed