फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fraud accused arrested

Bhiwani News: दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 May 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 07 May 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Fraud accused arrested
भिवानी। तोशाम पुलिस ने दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिनोद निवासी सतपाल के रूप में हुई है। गांव धुलहेड़ी निवासी एक महिला ने थाना तोशाम पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि जुलाई 2022 में उसकी मुलाकात आरोपी सतपाल से हुई थी। आरोपी ने उसे बातों में लेकर दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर लगवाने की बात की थी। इसमें आरोपी ने उससे अलग-अलग माध्यम से कुल 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। आरोपी ने रुपये लेने के बाद उसे न तो नौकरी लगवाया और न ही उनके रुपये वापस दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए चार मई को थाना तोशाम के उप निरीक्षक रणबीर सिंह ने दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल गया था। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में कोचिंग सेंटर चलता था। वहीं आरोपी पर राजस्थान व महेंद्रगढ़ में इससे पूर्व धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed