{"_id":"5e41a07c8ebc3ee58d481462","slug":"fraud-30-youth-job-placement-bhiwani-news-rtk5416137112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 30 युवकों से ठगे एक करोड़ 74 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 30 युवकों से ठगे एक करोड़ 74 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाकर बेरोजगार युवाओं को सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर एक करोड़ 74 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में औद्योगिक पुलिस थाना ने रिटायर्ड कर्नल सहित दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
हिसार के गढ़ी बास निवासी नफे सिंह ने औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि रिटायर्ड कर्नल एसपी कुमार शर्मा के साथ उसकी जान-पहचान थी। नफे सिंह ने बताया कि उसका दोस्त परमजीत है, जिसकी विकास के साथ भी जान पहचान है। विकास कर्नल के साथ रहता था। विकास ने उसे बताया कि वह उसे बच्चों को सेना में भर्ती करा देगा। उसकी कर्नल के साथ अच्छी जान-पहचान है। उसने ग्रेटर नोएडा में आठ फरवरी 2018 को कर्नल से मुलाकात कराई थी। जिस पर एक लड़के के छह लाख रुपये नौकरी लगाने के नाम पर बात हुई। इसी तरह 28 अप्रैल 2018 को 12 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद 28 लाख की राशि जून और जुलाई माह के दौरान भिवानी बस स्टैंड पर दी गई थी। इसके बाद उनके बच्चों के पास मेडिकल पर्ची पर साइन कराए गए। लेकिन लिस्ट में उनका नाम नहीं लगा। इसके बाद उनके बच्चों को नौकरी लगवाने के लिए 28 और बच्चों से पांच से छह लाख रुपये प्रत्येक को नौकरी लगाने के लिए नाम मांगे। उन्होंने कहा कि एक साथ 30 बच्चों को नौकरी लगवा देंगे। इससे पहले उनके दो बच्चों के फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी उन्हें दिखाए गए। इसके बाद उन्होंने 28 बच्चों से पैसे और उनके कागजात लेकर उन्हें दे दिए। इस तरह से एक करोड़ 74 लाख रुपये वे नौकरी लगाने के लिए दे चुके थे। इन 30 बच्चों की राशि ब्याज जोड़कर दो करोड़ 15 लाख बन चुकी है। मगर आरोपी पैसा लौटाने की बजाए धमकी दे रहे हैं। नौकरी का झांसा देकर 30 बच्चों से करोड़ों की ठगी करने के मामले की शिकायत एसपी को दी गई।
औद्योगिक पुलिस के जांच अधिकारी मनीराम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड कर्नल डॉ. एसपी कुमार व विकास के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।