फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fraud, 20 lakh rupees, police job

चार युवाओं को पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 20 लाख

Mon, 03 Feb 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
fraud, 20 lakh rupees, police job
पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर दादरी निवासी दंपती और उसके रिश्तेदार ने पाजू गांव के चार किसानों से करीब 20 लाख रुपये हड़प लिए। नौकरी नहीं लगने पर रुपये वापस मांगे तो आरोपी झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित किसानों की शिकायत पर पति, पत्नी और उनके रिश्तेदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पाजू गांव निवासी किसान दलीप सिंह, पवन कुमार, राजपाल व राकेश ने बताया कि वे हालुवास स्थित बाबा बालकनाथ आश्रम में आस्था रखते हैं और वहां पर आते-जाते हैं। इस दौरान आश्रम में उनकी मुलाकात दादरी निवासी सतीश, उसकी पत्नी सिलोचना व साले अरूण से हुई। वे भी आश्रम में आते रहते हैं। बातों में ही आरोपियों ने बताया कि सतीश एफसीआई का सदस्य है और उसकी ऊपर तक पहुंच है। अगर कोई नौकरी संबंधित काम हो तो बता देना। इस पर उन्होंने कहा कि उनके लड़कों ने हरियाणा पुलिस के आवेदन किया हुआ है और उनको नौकरी लगवाना है। बकौल शिकायतकर्ता, इस पर आरोपियों ने उनसे कहा कि उनका काम हो जाएगा। लेकिन प्रत्येक आवेदक के दस लाख रुपये खर्चा आएगा। चार आवेदकों के लिए उनको बीस लाख रुपये पहले तथा बीस लाख रुपये बाद में देने होंगे।
विज्ञापन

इस पर किसानों ने एक बार पांच लाख रुपये और बाद में 15 लाख रुपये उक्त लोगों को दे दिए। लेकिन, पुलिस भर्ती में उनके लड़कों का नाम नहीं आने पर आरोपियों से कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि साहब बीमार हो गए थे, इसलिए काम नहीं हो पाया। लेकिन, पैसे मांगने पर आरोपी आनाकानी करने लगे और समय पर समय मांगते गए। इस दौरान दो बार उनको चेक देकर भी बरगलाया गया। अब आरोपी पैसे मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं और उनको फोन नहीं करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि एसपी कार्यालय भिवानी से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सतीश शर्मा, सतीश की पत्नी सिलोचना व साले अरूण के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed