{"_id":"66aa7909588b30f9b40dd677","slug":"fourth-counseling-for-admission-in-iti-will-continue-till-august-5-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-120977-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आईटीआई में दाखिले के लिए पांच अगस्त तक चलेगी चौथी काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आईटीआई में दाखिले के लिए पांच अगस्त तक चलेगी चौथी काउंसिलिंग
Wed, 31 Jul 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। राजकीय आईटीआई भिवानी में 22 ट्रेड में 512 सीटों के लिए विद्यार्थियों के दाखिले चल रहे हैं। इसके लिए आईटीआई में दाखिले के लिए चौथी काउंसिलिंग 30 जुलाई से शुरू हो गई है। चौथी काउंसिलिंग 5 अगस्त तक चलेगी। इसमें विद्यार्थी 6 अगस्त तक फीस भर के दाखिला करवा सकते हैं।
आईटीआई में विद्यार्थी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जिले की चार आईटीआई में अभी तक 50 फीसदी सीटें खाली पड़ी हैं। सीटों को भरने के लिए कई बार दाखिले की तारीख आगे बढ़ाई गई पर अभी तक भी आधे से ज्यादा सीटें आईटीआई में खाली हैं। किसी आईटीआई में 200 तो किसी में 100 से अधिक सीटें शेष बची हुई हैं।
रुचि नहीं दिखा रहे हैं विद्यार्थी
जिले के सभी आईटीआई में जितनी अधिक सीटें खाली है, उस से यह पता लग रहा है कि विद्यार्थी आईटीआई में दाखिला करवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जबकि वहां पर उन्हें हर मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। हालांकि सभी आईटीआई के नोडल अधिकारियों ने यह उम्मीद जताई है कि चौथी काउंसिलिंग में खाली बची सीटें भर सकती है। अगर सीटें नहीं भरती है ताे आगे और भी काउंसिलिंग सेशन विद्यार्थियों के किए जाएंगे। आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थियों के अभी दो से तीन काउंसिलिंग और की जानी है। राजकीय आईटीआई भिवानी में चौथी काउंसिलिंग के दूसरे दिन तक 20 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन
लोहारू आईटीआई में 35 फीसदी सीटें खाली
लोहारू आईटीआई में पांच ट्रेड के में दाखिले के लिए 210 सीटें रखी गई है। इसमें अब तक 35 फीसदी सीटें अभी तक खाली है। यहां पर चौथी काउंसिलिंग 31 जुलाई से शुरू हुई है जोकि पांच अगस्त तक चलेगी। चौथी काउंसिलिंग में 7 विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं। यहां पर तब तक विद्यार्थियों की दाखिले में गिनती नहीं होती जब तक विद्यार्थी की ओर से फीस नहीं भरी जाती है। जो विद्यार्थी दाखिले के लिए आ रहे हैं और उनके पास अगर दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी नहीं है। उनको निशुल्क फोटो कॉपी निकाल कर दी जा रही है।
कौन सी आईटीआई में कितनी सीटें हैं खाली
भिवानी आईटीआई 190 सीटें
तोशाम आईटीआई 176 सीटें
देवराला आईटीआई 34 सीटें
30 जुलाई से चौथी काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है। यह काउंसिलिंग पांच अगस्त तक चलेगी। विद्यार्थी 6 अगस्त तक फीस भर के दाखिला करवा सकते हैं। जिन विद्यार्थियाें के पास डेबिट कार्ड है उनकी फीस आईटीआई में ही कट रही है। साथ ही फोटो कॉपी की सुविधा भी विद्यार्थियाें को दी जा रही है।
- पंजाब सिंह, नोडल अधिकारी, लोहारू।