Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four youths duped of Rs 22 lakh on pretext of getting jobs in Army

सेना में चार युवकों को नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 22 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Four youths duped of Rs 22 lakh on pretext of getting jobs in Army
भिवानी। सेना में भर्ती कराने के नाम पर चार युवकों से 22 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रेमनगर निवासी जयप्रकाश ने बताया कि 13 अगस्त 2021 को राजकुमार उसके घर आया। उसने बताया कि उसके घर अनिल आया हुआ है, जो सरकारी नौकरियां लगवाता है। उसकी अधिकारियों और भारतीय सेना के अधिकारियों में अच्छी पहुंच है। मैं उसके झांसे में आ गया। अनिल ने अपनी माता से भी बात करवाई। इसके बाद सोमबीर के गुगल पे के जरिये 99 हजार रुपये 17 अगस्त 2021 को दिए। 18 अगस्त 2021 को उसे राज कुमार और अनिल ने उसे बुलाया और 2.40 लाख रुपये लिए। अनिल ने एक और गुगल पे नंबर दिया, जिसका नाम अजय पवार का है। इसमें 22 अगस्त 2021 को 1.40 लाख रुपये डाले। एसबीआई के बैंक खाते में 50 हजार रुपये अनिल के कहने पर डाले। अनिल ने कहा कि मेरा एक और साथी है, जिसका नाम संतोष है, जो कि फौजी है। ये ही हमारी पूरी भारतीय सेना में लगवाने का कार्य करता है। संतोष फौजी जिसका नंबर बताया कि उसका साथी राजेंद्र फौजी निवासी बौंद तहसील है। इसको पैसे दे देना। उन्हें महिला थाना भिवानी के सामने 1.50 लाख रुपये गाड़ी में दिए। फिर संतोष व अनिल ने कहा कि पैसे और देने होंगे। इसी दौरान हरीओम फौजी का पेटीएम नंबर दिया। इसमें तीन सितंबर 2021 को एक लाख रुपये, आठ सितंबर 2021 को 1.80 लाख, नौ सितंबर 2021 को 29 हजार रुपये दिए। संतोष फौजी और अनिल ने फोन किया कि बच्चों को मेरठ भेजो और पैसे भी भेज दो। फिर इन्होंने मंजीत, निवासी जिंदरान तहसील कलानौर जिला रोहतक का अकाउंट नंबर दिया। 13 अक्तूबर 2021 को 80 हजार रुपये इसके पीएनबी बैंक खाते में डाले। उन्होंने चार बच्चों को नौकरी लगवाने की एवज में रुपये कम बताए और बोले की रुपये और भेज देना। अनिल व संतोष ने अजय नाम का गुगल पे नंबर दिया, जिसमें 25 अगस्त को 1.20 लाख रुपये डाले। अनिल, उसकी माता, संतोष फौजी, राजेंद्र फौजी, रणजीत फौजी, सोनू का भाई जीतू और हरीओम का भाई बीर सिंह ने उसके साथ धोखाधड़ी कर 22 लाख रुपये ऐंठ लिए है। जब रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर चैहड़ कलां वासी अनिल, जिंदराण वासी मंजीत, बौंद वासी राजेंद्र फौजी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed