{"_id":"6470f8b2e9f5f5ad8d0ec937","slug":"four-teams-of-cia-and-sadar-police-engaged-in-search-of-those-who-tried-to-rob-atm-bhiwani-news-c-21-1-143443-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एटीएम लूट की कोशिश करने वालों की तलाश में जुटी सीआईए व सदर पुलिस की चार टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एटीएम लूट की कोशिश करने वालों की तलाश में जुटी सीआईए व सदर पुलिस की चार टीमें
विज्ञापन
वारदात के बाद बंद पड़ा गांव चांग में पीएनबी का एटीएम।
चांग। गांव चांग में एटीएम बूथ तोड़कर नकदी लूट की कोशिश की वारदात के बाद से ही एटीएम बंद कर दिया गया है। हालांकि नकाबपोश लुटेरों की तलाश में भिवानी सीआईए और सदर पुलिस की करीब चार टीमें तलाश में जुटी हैं। वहीं बैंक प्रबंधन ने भी एटीएम की जांच के लिए एक्सपर्ट की टीम बुलाई है। इसकी जांच के बाद ही एटीएम फिर से चालू किया जाएगा।
गांव चांग में बुधवार देर रात को दो नकाबपोश कार सवार बदमाशों ने पीएनबी के एटीएम के शटर को गैस गटर से काटकर नकदी लूट का प्रयास किया था। लेकिन बदमाश गैस कटर से तालों को ही काट पाए, जबकि शटर के अंदरुनी ताले नहीं टूटे। इसके बाद वे मौके से भाग निकले। बैंक अधिकारी की शिकायत पर सदर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया। वहीं संदिग्ध नकाबपोश बदमाशों की तलाश में भिवानी सीआईए प्रथम, द्वितीय के अलावा सदर थाना एसएचओ व गुजरानी पुलिस चौकी की टीमें जांच में जुटी हैं।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे नकाबपोश बदमाशों को तलाशने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसमें साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। एटीएम के शटर के ताले टूटने की वारदात के बाद पीएनबी शाखा प्रबंधक ने मामले की उच्चाधिकारियों को भी रिपोर्ट भेज दी है। इसके बाद मुख्यालय से एक एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई है जो एटीएम की जांच करेगी और इसके बाद ही इस एटीएम को लोगों की सुविधा के लिए फिर से खोला जाएगा। गांव चांग में पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा से अधिकांश ग्रामीणों के खाते भी जुड़े हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए ही बैंक ने शाखा के पास एटीएम की सुविधा दी है। इस एटीएम को दिन के समय ही खुला रखा जाता था, जबकि गार्ड न होने की वजह से इसे रात के समय बंद कर देते थे।
विज्ञापन
एटीएम की जांच के लिए एक टीम बुलाई गई है। जो यहां पहुंचकर जांच करेगी और शटर के गैस कटर से काटे गए हिस्से को ठीक कराया जाएगा। इसके बाद ही इसे ग्राहकों की सुविधा के लिए फिर से खोला जाएगा।
-बिमला मेहंदिया, मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक शाखा चांग।
बैंक एटीएम के शटर के ताले तोड़ने वाले नकाबपोश संदिग्ध बदमाशों की तलाश में पुलिस की करीब चार टीमें जांच कर रही हैं। साइबर सेल से भी मदद ली जा रही है,जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
-अशोक कुमार, इंचार्ज गुजरानी पुलिस चौकी भिवानी।