फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four persons including accused husband arrested for conspiring to kill wife

Bhiwani News: पत्नी की हत्या की साजिश रचने के मामले में आरोपी पति सहित चार व्यक्ति गिरफ्तार

Thu, 23 Mar 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 23 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four persons including accused husband arrested for conspiring to kill wife
भिवानी। सीआईए स्टाफ ने महिला की हत्या की साजिश रचने के आरोपी पति को अन्य तीन आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध पिस्तौल, कारतूस, मैगजीन व तेजधार हथियार बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान हाल रोहतक निवासी सुमित, पानीपत के नारायण निवासी सुनील उर्फ सोनू, दिल्ली के नरेला तहसील निवासी पुनीत उर्फ गांधी और मूल रूप से झज्जर के माजरा व हाल रोहतक निवासी मंजीत उर्फ नेहरू के रूप में हुई है। इस मामले में मुख्य आरोपी सुमित को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों को न्यायालय ने जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ से एएसआई राकेश अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। टीम को सूचना मिली कि गांव प्रेमनगर की तरफ से एक कार में चार व्यक्ति अवैध हथियार सहित भिवानी की तरफ आ रहे हैं। टीम ने सूचना के आधार पर गांव प्रेमनगर नाकाबंदी करके नियमानुसार तलाशी लेकर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमित के पास से टीम ने एक देसी पिस्तौल व पांच कारतूस, आरोपी सुनील के पास से एक गाड़ी, तीन फोन, एक देसी पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद किए है। जबकि आरोपी एक फरसा, एक मैगजीन व पांच कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी मंजीत के पास से पुलिस ने दो कैंची, पांच कारतूस व एक मैगजीन बरामद किया है।
विज्ञापन

पत्नी की हत्या की रची थी साजिश
पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि उसकी 2013 में पानीपत निवासी एक महिला के साथ शादी हुई थी, जिसके बाद मनमुटाव के कारण वह बच्चों के साथ अपने मायके चली गई। आरोपी को जनवरी में सूचना मिली कि उसकी पत्नी ने उमरावत निवासी साहिल के साथ भागकर कोर्ट में शादी कर ली। इसी का बदला लेने के लिए उसने अन्य साथियों के साथ अपनी पत्नी की हत्या करने की साजिश रची और 19 मार्च को उमरावत में वारदात को अंजाम देने गए थे। हालांकि उसकी पत्नी साहिल के साथ मौजूद नहीं थी। इसके कारण वे रची गई साजिश को अंजाम नहीं दे पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed