फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four people including SHO and outpost in-charge suspended for attempting to rob postal employee in bhiwani

Bhiwani: डाक कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट के प्रयास में एसएचओ और चौकी इंचार्ज सहित चार पर गिरी गाज, निलंबित

Thu, 20 Feb 2025 09:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 09:28 AM IST
सार

मंगलवार सुबह पतराम गेट पर डाकघर शाखा के बाहर हैंडपंप से पानी की बोतल भरने जा रहे डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट के साथ बाइक पर आए दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर लूट की कोशिश की थी, इस दौरान बदमाश कैश के चक्कर में कर्मचारी का पीठू बैग छीनना चाहते थे, जबकि उसके अंदर कोई कैश नहीं बल्कि कर्मचारी का ही जरूरी सामान था

विज्ञापन
Four people including SHO and outpost in-charge suspended for attempting to rob postal employee in bhiwani
सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

डाक कर्मचारी से शहर के पतराम गेट क्षेत्र में दिन दहाड़े लूट प्रयास मामले में शहर थाना एसएचओ और चोकी इंचार्ज सहित चार पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। पुलिस अधीक्षक ने सूचना मिलने के बावजूद देरी से पहुंचने पर चारों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है वहीं इस वारदात को सुलझाने में सीआईए सहित पुलिस की कई टीमें लगी हैं।
विज्ञापन



मंगलवार सुबह पतराम गेट पर डाकघर शाखा के बाहर हैंडपंप से पानी की बोतल भरने जा रहे डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट के साथ बाइक पर आए दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर लूट की कोशिश की थी, इस दौरान बदमाश कैश के चक्कर में कर्मचारी का पीठू बैग छीनना चाहते थे, जबकि उसके अंदर कोई कैश नहीं बल्कि कर्मचारी का ही जरूरी सामान था। सरे बाजार बदमाश पिस्तौल लहराते हुए वहां से भाग गए थे। ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया। 
विज्ञापन


सूचना पर देरी से पहुंचने की वजह से पुलिस अधीक्षक ने सिटी पुलिस थाना एसएचओ सत्यनारायण सहित चौकी इंचार्ज व पीसीआर और रायडर इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। सीआईए पुलिस अब इस मामले में बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल आरोपियों की तलाश में जुटी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed