फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four new corona patients found, six healthy

कोरोना के चार नए मरीज मिले, छह स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Four new corona patients found, six healthy
भिवानी। कोरोना की तीसरी लहर का संक्रमण लगातार ही कमजोर होता जा रहा है, जोकि जिलावासियों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार को कोरोना संक्रमण के महज चार नए मरीज मिले हैं। वही छह संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में 3977 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 3918 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के फिलहाल 48 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से शहरी क्षेत्र में 10 और ग्रामीण क्षेत्र में 38 सक्रिय मरीज हैं। कोरोना संक्रमित 43 मरीज होम आइसोलेट है, जबकि पांच अस्पतालों में दाखिल हैं। एक मरीज नागरिक अस्पताल, एक ईएसआई अस्पताल, एक दिल्ली और दो मरीज गुरुग्राम के अस्पताल में दाखिल है। सोमवार को कोरोना जांच के 900 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं। वहीं 656 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क और उचित सामुदायिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed