{"_id":"66352b68cac92ab49301ce45","slug":"four-female-boxers-from-bhiwani-reached-semi-finals-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-116961-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सेमीफाइनल में पहुंची भिवानी की चार महिला मुक्केबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सेमीफाइनल में पहुंची भिवानी की चार महिला मुक्केबाज
Fri, 03 May 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 03 May 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
कोच के साथ पार्थवी ग्रेवाल।
भिवानी। कजाकिस्तान में 27 अप्रैल से 8 मई तक यूथ एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप अंडर-22 करवाई जा रही है। इसमें भिवानी बाॅक्सिंग क्लब की महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार कांस्य पदक पक्के करते हुए सेमीफाइल में जगह बनाई है।
क्लब के मुख्य प्रशिक्षक द्रोणाचार्य अवार्डी जगदीश सिंह ने बताया कि युवा वर्ग में निशा गुलेरिया ने चाइना की मुक्केबाज को 50 किलोग्राम भार वर्ग में दूसरे राउंड में आरएससी करके बाहर कर दिया। अब उसका मुकाबला उज्बेकिस्तान की मुक्केबाज के साथ होगा। 66 किलोग्राम भार वर्ग में पार्थवी ग्रेवाल का मुकाबला कजाकिस्तान के मुक्केबाज से होगा।
अंडर 22 में सोनिका चहल गुड्डी ने कजाकिस्तान के मुक्केबाज को 0-5 से हराया व उसका अगला मुकाबला मंगोलिया के मुक्केबाज से होगा। 50 किलोग्राम भार वर्ग में तमन्ना बेनीवाल ने नेपाल की मुक्केबाज को हराया व उसका मुकाबला मंगोलिया की मुक्केबाज से होगा। सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। मुक्केबाजों की इस सफलता पर क्लब के अध्यक्ष कमल सिंह, सचिव मनोज कुमार, सतीश सांगवान, बंटी पंघाल, कुलदीप बैनिवाल, मुक्केबाज नीतू घनघस,साक्षी ढांडा ने बधाई दी। संवाद