{"_id":"6749f0ce625f1aebf20b23a1","slug":"four-dengue-patients-found-in-bapoda-and-urban-colonies-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-126483-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बापोड़ा और शहरी कॉलोनियों में मिले डेंगू के चार मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बापोड़ा और शहरी कॉलोनियों में मिले डेंगू के चार मरीज
Fri, 29 Nov 2024 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 29 Nov 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। शुक्रवार को गांव बापोड़ा सहित शहरी कॉलोनियों में डेंगू के चार मरीज मिले हैं। शहर की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, फ्रैड्स कॉलोनी और सेवानगर में डेंगू का एक-एक पॉजिटिव केस मिला है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संभावित सभी इलाकों में एंटी लारवा एक्टिविटी चलाने के साथ-साथ घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों की भी जांच की है। वहीं अब तक जिले में डेंगू के 162 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। डीसी ने भी नगर परिषद को शहरी दायरे में फॉगिंग कराए जाने के संबंध में निर्देश दिए हैं।
मौसम में बदलाव के बावजूद डेंगू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसी के साथ लोग वायरल बुखार और चिकनगुनिया की भी चपेट में आ रहे हैं। जिले में अब तक चिकनगुनिया के चार मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि डेंगू के मरीज रोजाना ही सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को गांव बापोड़ा सहित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, फ्रैड्स कॉलोनी, सेवा नगर में डेंगू का एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इन सभी को उपचार के दायरे में लाया गया है। नगर परिषद की पांच टीमें शहरी दायरे में फॉगिंग में जुटी हैं, लेकिन इसके बावजूद डेंगू का डंक लगातार लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है।
मौसम बदलाव से ओपीडी में बढ़े मरीज
मौसम में बदलाव के साथ ही गुलाबी ठंड की दस्तक हो चुकी है। सुबह शाम का तापमान गिरने के दौरान सर्दी बढ़ रही है। जबकि दिन के समय धूप के कारण तापमान ज्यादा बना रहता है। ऐसे विषम मौसम में लोगों की सेहत भी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रही है। चिकित्सक भी मौसम में बदलाव के साथ ही खान-पान व रहन सहन में बदलाव के साथ ज्यादा तकलीफ बढ़ने पर चिकित्सक का परामर्श लेने की सलाह दे रहे हैं।
नगर परिषद की ओर से शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग का काम कराया जा रहा है। पांच टीमें फॉगिंग में लगी हैं, इसमें दो टीमें तो जिन हिस्सों में डेंगू पॉजिटिव मिल रहे हैं, वहां पर लगातार फॉगिंग कर रही हैं। जिन हिस्सों में फॉगिंग की डिमांड आ रही हैं वहां पर भी टीमें फॉगिंग का काम कर रही हैं।
-भवानी प्रताप सिंह चेयरपर्सन प्रतिनिधि नगर परिषद भिवानी।