{"_id":"622a517f5354ba18505a4f10","slug":"four-days-left-for-the-examination-the-schools-did-not-get-the-budget-bhiwani-news-hsr62634821","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा के चार दिन शेष, स्कूलों को नहीं मिला बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा के चार दिन शेष, स्कूलों को नहीं मिला बजट
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सकेंडरी स्कूल। संवाद
- फोटो : Bhiwani
नवनीत शर्मा
भिवानी। पहली से आठवीं कक्षा तक की परीक्षा स्कूली स्तर पर होंगी। परीक्षा आयोजन में महज चार दिन शेष हैं और विभाग की ओर अब तक भी बजट जारी नहीं किया है। ऐसे में स्कूल मुखियाओं की चिंता बढ़ गई है।
विभाग की ओर से बजट जारी नहीं होता है तो उन्हें अपनी जेब से ही पैसे खर्च कर परीक्षाओं का आयोजन करवाना होगा। इन कक्षाओं की परीक्षाएं 15 से 27 मार्च के मध्य में होंगी। इनमें पहली से चौथी कक्षा का परीक्षा परिणाम 31 मार्च को जारी होगा, जबकि पांचवीं से आठवीं कक्षा तक का परिणाम 10 अप्रैल को अवसर एप पर अपलोड किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने आदेश जारी किए हैं।
जिले के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक 111511 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग की लापरवाही की वजह से स्कूल स्टाफ के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। इन कक्षाओं के प्रश्नपत्र एससीईआरटी की ओर जारी होंगे, जोकि सीडी या फिर सॉफ्ट कॉपी में हो सकते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को जो प्रश्नपत्र देना है, उसकी फोटोकॉपी करवाकर देने की जिम्मेदारी स्कूल मुखिया और स्कूल के अध्यापकों की है। इसके साथ ही उत्तर पुस्तिका, धागे, स्टांप पैड, टी-पिन सहित प्रश्नपत्र चेक करने के लिए अध्यापकों को लाल रंग का पेन देने होते हैं। ऐसे में अगर बजट जारी नहीं होता है तो स्कूल मुखिया और स्टाफ पर इसके खर्च का भार आएगा।
विज्ञापन
पहली से चौथी कक्षा तक के आदेश
विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी डीईईओ को आदेश जारी किए हुए हैं कि वार्षिक परीक्षा का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया जाए जो एफएलएन की लर्निंग ऑउटकम और कक्षानुसार स्किल पासबुक के कौशलों पर आधारित होगा। पहले से चौथी कक्षा तक की डेटशीट स्कूल अपने स्तर पर तैयार कर ले। सभी विद्यार्थियों का मूल्यांकन उनके कक्षा अध्यापक व विषय अध्यापक द्वारा किया जाना है। इसके लिए टेस्टिंग टूल, मूल्यांकन पत्र, प्रश्नपत्र आदि का निर्माण कक्षा अध्यापक व विषय अध्यापक द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 में संपन्न करवाया जाए, पाठ्यक्रम के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थी के मूल्यांकन के बाद उनके द्वारा अर्जित दक्षताओं को स्किल पासबुक में भरा जाएगा। इसके बाद पांच फीसदी स्किल पासबुक की जांच स्कूल मुखिया के द्वारा की जाएगी। स्कील पासबुक का मुद्रण संबंधित डीईईओ द्वारा करवाया जाएगा व प्रत्येक विद्यालय को विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार उपलब्ध करवाई जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में विद्यार्थियों को जिन अध्यापकों के द्वारा पढ़ाया जाता है, अगले शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अगली कक्षा में भी ये विद्यार्थी उन्हें अध्यापकों द्वारा पढ़ाए जाएंगे। परीक्षा परिणाम 31 मार्च को घोषित किया जाएगा।
पांचवीं से आठवीं कक्षा तक जारी आदेश
वार्षिक परीक्षा का आयोजन और मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जाए। कक्षा 5वीं से आठवीं की डेटशीट, एससीईआरटी द्वारा तैयार की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 15 से 27 मार्च के मध्य करवाया जाएगा और परीक्षा 10 अप्रैल तक अवसर एप पर अपलोड किया जाएगा। प्रश्नपत्र एससीईआरटी द्वारा तैयार सीडी या सोफ्ट कॉपी सभी डीईईओ को भेजी जाएगी, जहां से प्रश्नपत्र स्कूलों में भेजे जाएंगे। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रत्येक विषय की परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद आरंभ करवाई जाएगी। (संवाद)
खंड अनुसार विद्यार्थियों की संख्या
खंड विद्यार्थी
बवानीखेड़ा 14767
बहल 6779
भिवानी 46645
कैरू 10325
लोहारू 9969
सिवानी 6502
तोशाम 16524
कुल योग 111511
बजट जल्द मिलने की उम्मीद
पहली से आठवीं तक की परीक्षा का आयोजन एससीईआरटी की ओर किए जाने के आदेश मिले हैं। परीक्षाएं 15 मार्च से स्कूली स्तर पर ही आयोजित होगी। परीक्षा के संचालक में खर्च को लेकर एससीईआरटी की ओर से बजट जारी किया जाता है, जोकि अब तक जारी नहीं हुआ है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बातचीत की है। उम्मीद है जल्द ही बजट जारी होगा।
- रामअवतार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।