फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four days later, no evidence has been found in the Dalip murder case.

Bhiwani News: दलीप हत्याकांड में चार दिन बाद भी हाथ नहीं लगे सबूत

Sat, 08 Nov 2025 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 08 Nov 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Four days later, no evidence has been found in the Dalip murder case.
बहल। बहल निवासी किसान दलीप की हत्या की गुत्थी उलझती जा रही है। पुलिस जांच टीमों के चार दिन तक तमाम कोशिशों के बाद भी मामले में कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है। एक तरह से पुलिस के लिए यह केस एक ब्लाइंड मर्डर बनता जा रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच परिजनों से मिली शिकायत के आधार पर केंद्रित रही।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने हत्याकांड में अन्य लोगों की संलिप्तता के शक के आधार पर जांच का दायरा बढ़ा दिया। पुलिस ने मामले में मृतक के नजदीकी 10-12 लोगों से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा चुकी है। मृतक के परिजनों से भी खेत में किसान दलीप के पास आने वाले लोगों और उनके संपर्क वाले लोगों की जानकारी जुटा कर उनसे पूछताछ कर चुकी है। पुलिस की निगाह अब मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है ताकि उसी से जांच में कुछ नया मिल सके और आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल डंप से भी मिल सकते है सुराग
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अलावा मोबाइल डंप की रिपोर्ट आने का इंतजार है। मोबाइल डंप रिपोर्ट के मिलने से भी संभव है कि पुलिस जांच में कुछ नया मोड आ सके। पुलिस को इस रिपोर्ट का भी एक-दो दिन में मिलने का इंतजार है। वहीं, पुलिस ने मामले के नामजद लोगी के नामों को अभी भी गोपनीय रखा गया है और उनको सार्वजनिक नहीं किया है।
--------------------------------



परिजन कर रहे है पुलिस से जल्दी खुलासे की अपील
पुलिस के लिए यह केस जहां एक चुनौती बना हुआ है और पुलिस इसे सुलझाने के लिए दिन रात एक किए हुए है वही परिजन भी एक एक दिन खाली निकलने पर चिंतित हो रहे है। पुलिस पर एक तरह से दोहरा दवाब बना हुआ है। एक दिन छोड़कर एक दिन बाद परिजन मामले के खुलासे के लिए पुलिस स्टेशन में जाकर अपडेट ले रहे है। पर उनको मामले का शीघ्र खुलासा किए जाने का आश्वासन मिल रहा है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। परिजनों ने शक के आधार पर जो नाम बताए थे उनको भी जांच में शामिल किया गया है। उम्मीद है कि पुलिस शीघ्र मामले की तह तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed