{"_id":"6797cc49b817ffffe40f4ced","slug":"four-day-song-program-started-in-umravat-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129140-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: उमरावत में चार दिवसीय सांग कार्यक्रम का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: उमरावत में चार दिवसीय सांग कार्यक्रम का हुआ आगाज
Mon, 27 Jan 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
भिवानी के गांव उमरावत में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करतीं मंत्री श्रुति चौधरी।
भिवानी। म्हारी संस्कृति-म्हारा स्वाभिमान संगठन की ओर से रविवार को गांव उमरावत स्थित सूर्य कवि दादा लख्मीचंद सांस्कृतिक आश्रम में चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला व बाल विकास एवं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर किया।
वहीं दूसरे दिन सोमवार को उपायुक्त महाबीर कौशिक ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। म्हारी संस्कृति-म्हारा स्वाभिमान संगठन के प्रवक्ता रामधन शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान कौशिक की अध्यक्षता में किया जा रहा है। चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत दिन रविवार को वीर विक्रमादित्य का सांग मंचन का आयोजन किया गया।
वहीं दूसरे दिन सूर्य कवि लख्मीचंद के सुपौत्र पंडित विष्णुदत्त द्वारा दादा लख्मीचंद द्वारा रचित सांग नौटंकी का मंचन किया।
श्रुति चौधरी ने कहा कि सांस्कृतिक कवियों की जयंती पर सांग मंचन कार्यक्रम के माध्यम से कवि की रचनाओं और विचारों को प्रस्तुत किया जाता है, जिससे उनकी कृतियों की सुंदरता और उनकी सामाजिक संदेशों को लोग गहराई से समझ पाते हैं। इस अवसर पर पंडित विष्णुदत्त कौशिक जांटी, रविंद्र बोस, मनजीत पासौर, नारायण धारेडू, लक्ष्मीदत्त वत्स, दिनेश सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
बालाजी की प्रतिमा के समक्ष 56 भोग का प्रसाद लगाया
भिवानी। हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ ने शिरकत की तथा बालाजी की प्रतिमा के समक्ष 56 भोग का प्रसाद लगाया। इसके उपरांत पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में सान्निध्य मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज का रहा। इस मौके पर समाजसेवी रमेश सैनी, विजय सिंहमार, अधिवक्ता धीरज सैनी, विजय शर्मा कुंगड़, संजय गिरधर, परमानंद मौजूद रहे।