फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four canal culverts on main roads will be 24 feet wide

Bhiwani News: मुख्य रास्तों की चार नहरी पुलिया होगी 24 फुट चौड़ी, सुगम होगा 10 गांवों का सफरी, सुगम होगा 10 गांवों का सफर

Mon, 19 Aug 2024 06:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 19 Aug 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Four canal culverts on main roads will be 24 feet wide
​भिवानी से दिनोद रोड पर नहर पर बने पुल से जाती कार।
संजय वर्मा
विज्ञापन


भिवानी। करीब पांच दशक पहले मुख्य रास्तों पर बनी चार पुलिया काफी जर्जर हो चुकी हैं। अब सिंचाई विभाग इन्हें 24 फुट तक चौड़ा कराएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग ने एजेंसी को करीब तीन करोड़ रुपये का कार्यादेश जारी कर दिया है। बरसात के बाद पुलिया निर्माण शुरू होगा। इससे दस से अधिक गांवों तक सफर सुगम होगा।
शहर को गांवों से जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर करीब पांच दशक पहले 11.5 फुट चौड़ी नहरी पुलियों का निर्माण कराया गया था। अब ये पुलिया काफी जर्जर हालत में पहुंच चुकी थी, जिन्हें तोड़कर इनकी जगह नए डिजाइन से 24 फुट चौड़ी नहरी पुलियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जूई खंड में आने वाले शहर के तोशाम बाईपास पर दिनोद रोड नहरी पुलिया को भी चौड़ा किया जाएगा। गांव मिताथल में दो रास्तों पर बनी नहरी पुलिया का निर्माण होगा। शहर के सेक्टर 23 के पीछे से गांव तिगड़ाना तक जाने वाले रास्ते पर राजपुरा माइनर की पुलिया भी नए सिरे से बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जूई जल खंड ने करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से चार नहरी पुलिया निर्माण का काम एजेंसी को आवंटित कर दिया है। इस पर बरसात के बाद ही निर्माण शुरू होगा। दिनोद रोड नहरी पुलिया का निर्माण होने से गांव दिनोद, बापोड़ा, बजीना, कोहाड़, ढाणीमाहू, देवसर सहित करीब आठ गांवों का सफर सुगम होगा।
इसी तरह गांव मिताथल में नहरी पुलिया बनने पर मिताथल से घुसकानी, गुजरानी गांव का रास्ता भी सुगम होगा। शहर के सेक्टर 13 से गांव तिगड़ाना की तरफ जाने वाले रास्ते पर राजपुरा माइनर की पुलिया भी खस्ताहाल है। अब इस पुलिया का निर्माण भी नए सिरे से होगा। इससे शहर से तिगड़ाना गांव मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर सीधा जुड़ जाएगा।

दिनोद मार्ग पर जर्जरहाल नहरी पुलिया सुधारने के लिए हमने सिंचाई विभाग को कई बार शिकायत दी थी। यह मामला सीएम विंडो में भी पहुंचा था। इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इस नहरी पुलिया के निर्माण का आगणन मुख्यालय को भेजा, जिसे मंजूरी मिलने के बाद अब इस पुलिया के निर्माण की उम्मीद बंधी है। दिनोद रोड की कॉलोनियों से नहरी पुलिया से संपर्क मार्ग सीधे तौर पर आठ गांवों को जोड़ता है। इससे इन गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को भी फायदा मिलेगा। -अनिल कुमार, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड 18

सिंचाई विभाग की ओर से ग्रामीण संपर्क मार्गों से शहर को जोड़ने वाले रास्तों पर चार नहरी पुलिया निर्माण का कार्यादेश एजेंसी को दिया जा चुका है। बरसात के बाद इन नहरी पुलिया के निर्माण का काम शुरू होगा। इसका विशिष्ट नक्शा जारी किया गया है। उसी हिसाब से सभी पुलिया को तैयार किया जाएगा। -अमनदीप देशवाल, कार्यकारी अभियंता, जूई जल खंड, सिंचाई विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed