फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four buffaloes and four rags stuffed in Tata 709, case registered against three under Animal Cruelty Act

टाटा 709 में ठूंस-ठूंस कर भरे चार भैंस व चार कटड़े, तीन के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Four buffaloes and four rags stuffed in Tata 709, case registered against three under Animal Cruelty Act
भिवानी। लोहारू क्षेत्र के गांव फरटिया रोड से टाटा 709 में चार भैंस व चार कटड़ों को ले जाते हुए तीन आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने नौरंगाबाद टोल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों पशुओं को यूपी के बागपत ले जा रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

खरक कलां पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई जोगेंद्र पाल को सूचना मिली थी कि गांव नौरंगाबाद टोल के समीप टाटा 709 में पशुओं को भरा हुआ है। इस सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी की जांच की तो उसमें चार भैंस व चार कटड़े भरे हुए थे। पुलिस पूछताछ में गाड़ी चालक राजस्थान के भावढड़ी निवासी कपिल और उसके साथ अलीजान वासी खेरवा मेरठ यूपी और सुल्तान वासी शामली यूपी के रूप में पहचान हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इन पशुओं को लोहारू फरटिया रोड से भरा था और उन्हें बागपत यूपी लेकर जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से पशुओं को मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed