फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four accused arrested in Haryana in honey trap case

हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश: दो युवतियों समेत चार गिरफ्तार, केस दर्ज करने की धमकी देकर बनाते थे शिकार

Tue, 23 Dec 2025 09:16 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 23 Dec 2025 09:16 AM IST
सार

हरियाणा में पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो युवतियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लोगों को अपना शिकार बनाता था।   

विज्ञापन
Four accused arrested in Haryana in honey trap case
हनी ट्रैप केस में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

सीआईए द्वितीय ने हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रविवार को दो युवतियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हनी ट्रैप में फंसाकर लोगों से पैसे ऐंठते थे। गिरोह के सदस्य अब तक चार से पांच लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं, जबकि गिरोह से जुड़े दो से तीन आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन


हनी ट्रैप मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि हिसार निवासी देवेंद्र ने शहर थाना भिवानी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह ठेकेदार है। 16 सितंबर को उसके पास हनी ट्रैप गिरोह की सदस्य गांव मिताथल हाल विद्या नगर निवासी प्रिया (28) की व्हाट्सएप कॉल आई। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हो गई।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि 22 अक्तूबर को देवेंद्र को चरखी दादरी जाना था। उसने युवती से भिवानी मिलने के लिए कहा। उसी दिन देवेंद्र बस स्टैंड भिवानी पर युवती से मिला। वह अपनी स्कूटी से देवेंद्र की गाड़ी के आगे-आगे चलती हुई उसे हनुमान ढाणी स्थित एक मकान पर ले गई। मकान में पहुंचने के बाद प्रिया ने पहले देवेंद्र की शर्ट उतरवाई। इसके बाद युवती ने भी कपड़े उतार दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान प्रिया ने अपने दो साथियों चरखी दादरी के गांव जेवली निवासी संदीप (35) राहुल (24) को इशारा कर दिया। दोनों कमरे के अंदर आ गए और देवेंद्र के साथ मारपीट की। आरोपियों ने वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने तथा झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की। बाद में बातचीत के बाद पांच लाख रुपये में समझौता किया गया।

आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 99 हजार रुपये गूगल-पे के माध्यम से डलवाए और 2-2 लाख रुपये के दो चेक भी ले लिए। इसके बावजूद 24 अक्तूबर को आरोपियों ने दोबारा फोन कर और रुपये की मांग की। इस प्रकरण में हनुमान गेट निवासी सीमा (32) भी गिरोह के साथ शामिल थी। वारदात में इस्तेमाल मकान किराये पर लिया गया था। शिकायत के आधार पर शहर थाना भिवानी में प्राथमिकी दर्ज की गई।

21 दिसंबर को सीआईए द्वितीय और शहर थाना भिवानी की संयुक्त टीम ने हनी ट्रैप मामले में गांव जेवली निवासी संदीप और राहुल, हनुमान गेट भिवानी निवासी सीमा और गांव मिताथल हाल विद्या नगर निवासी प्रिया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सीमा और प्रिया को जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया है जबकि आरोपी संदीप और राहुल को सोमवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात के दिन वीडियो बनाने में प्रयुक्त मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

झज्जर निवासी व्यक्ति से भी ऐंठे थे तीन लाख

डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि इससे पहले उन्होंने झज्जर निवासी एक व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसाकर तीन लाख रुपये ऐंठे थे। यह गिरोह चार से पांच लोगों को अपना शिकार बना चुका है। इसमें शामिल दो से तीन अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

हरियाणा में पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो युवतियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed