फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four accused arrested in deadly attack on youth going for court appearance

Bhiwani News: कोर्ट में पेशी पर जा रहे युवकों पर जानलेवा हमले में चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in deadly attack on youth going for court appearance
भिवानी। सिविल लाइन पुलिस ने लठिया वाला जोहड़ के सामने कोर्ट में पेशी पर जा रहे युवकों पर जानलेवा हमला के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो फरसे, दो लोहे की रॉड और वारदात में प्रयोग की गई दो बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस को पालुवास निवासी श्याम ने शिकायत दी थी। उसने बताया था कि दो फरवरी को भिवानी कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लठियावाला जोहडु के समीप पहुंचने पर वहां पहले से ही मौजूद आरोपियों ने उन पर जान से मारने की नीयत से तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। सिविल लाइन थाना के उपनिरीक्षक उमेद सिंह ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सूरज, मनीष, अमरजीत, मनीष निवासी पालुवास के रूप में की है। पुलिस ने आरोपियों से दो फरसे, दो लोहे की रॉड व वारदात में प्रयोग दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुरानी रंजिश चल रही है। इसी के चलते उन्होंने न्यायालय में पेशी पर जाते समय हमला किया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed