फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four accused arrested for robbing and assaulting a police officer

Bhiwani News: पुलिस कर्मचारी से लूट और मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for robbing and assaulting a police officer
भिवानी। पुलिस कर्मचारी को लिफ्ट देकर उसके साथ मारपीट कर रुपये और मोबाइल फोन छीनने के मामले में थाना सदर पुलिस ने चार आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमन, राजेश, सागर और राहुल गांव बडेसरा, जिला भिवानी के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जिला कारागार सुनारिया, रोहतक भेज दिया।
विज्ञापन

जिला भिवानी में कार्यरत एक पुलिस कर्मचारी ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 2 अक्तूबर को ड्यूटी समाप्त कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उसने जी. गुप्ता अस्पताल के पास से एक कार चालक से लिफ्ट ली। कार चालक, गांव तिगड़ाना से आगे कुछ दूरी चलने पर पेशाब करने के बहाने गाड़ी से उतरा और अपने अन्य साथियों को बुलाने के लिए फोन किया।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे जिनमें से दो युवक कार में बैठ गए। इसके बाद आरोपियों ने धनाना से मित्ताथल रोड की ओर कार ले जाकर पुलिसकर्मी से मारपीट की और उसकी जेब से रुपये व मोबाइल फोन छीन लिए। बाद में पुलिसकर्मी का सामान खेतों में फेंक कर फरार हो गए। शनिवार को पुलिस चौकी गुजरानी मोड़ के जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात के दिन प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल और एक बलेनो कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed