फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Former Union Minister Smriti Irani to visit Bhiwani women Panch-Sarpanch conference from 8 districts

हरियाणा: 27 सितंबर को भिवानी आएंगी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, होगा 8 जिलों का महिला पंच-सरपंच सम्मेलन

Tue, 22 Sep 2026 03:46 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 22 Sep 2026 03:46 PM IST
सार

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा ने बताया कि इस सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता और पूर्व केंद्रीय  महिला एवं बाल विकास मंत्री मंत्री स्मृति ईरानी होंगी विशेष रूप से शामिल होंगी।

विज्ञापन
Former Union Minister Smriti Irani to visit Bhiwani women Panch-Sarpanch conference from 8 districts
पूर्व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : संवाद

विस्तार

लिंगानुपात में सुधार को लेकर 27 सितंबर को रोहतक रोड पर ओम रिजोर्ट में सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन में प्रदेश के सबसे कम लिंगानुपात वाले आठ जिलों से महिला पंच-सरपंच हिस्सा लेंगी। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी सम्मेलन में मुख्य अतिथि रूप में शामिल होंगी। इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर डीसी साहिल गुप्ता ने अपने कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई और जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीसी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन के दौरान विचार गोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें लिंगानुपात के सुधार को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के अलावा स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग से विशेषज्ञ अपने विचार प्रकट करेंगे। सुबह दस बजे सम्मेलन में पंजीकरण शुरु हो जाएगा। सम्मेलन में शामिल होने वाली महिला पंच-सरपंचों के बैठने व जलपान की उचित व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने एडीसी दीपक बाबू लाल करवा को इस सम्मेलन का ऑल ओवर इंचार्ज नियुक्त किया। डीसी ने पुलिस विभाग को सम्मेलन दौरान यातायात नियंत्रण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्मेलन स्थल के आसपास क्षेत्र में वाहनों से जाम की स्थिति न बनने पाए। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा ने बताया कि इस सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता और पूर्व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मंत्री स्मृति ईरानी होंगी विशेष रूप से शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में भिवानी के अलावा अन्य आठों जिलों से कम से कम एक हजार महिलाओं की भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में भाग लेने वाले जिलों से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed