फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   former cm, brifing, cab

नागरिकता संसोधन बिल पर देश में मचा है बवाल: हुड्डा

Sun, 22 Dec 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
former cm, brifing, cab
28 फोटो गांव गागड़वास पहुंचने पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ह? - फोटो : Bhiwani
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनभावनाओं के अनुरूप काम नहीं कर रही है। अब तक जनता को निराशा ही हाथ लगी है। हुड्डा रविवार को सेक्टर 13 में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। वे यहां कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल के पिता कर्ण सिंह दलाल के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। उन्होंने गागड़वास पहुंच कर पूर्व विधायक सोमबीर सिंह के भाई के निधन पर भी शोक जताया। एक सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल पर देश भर में बवाल मचा हुआ है। सरकार को इस मामले में उठ रहे सवालों का आगे आकर जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता की शंकाओं का समाधान करना सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ विपक्ष की भूमिका का निर्वाह करेगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हम खाली विरोध के लिए काम नहीं करेंगे, सरकार यदि अच्छा कार्य करेगी तो उसकी प्रशंसा भी करेंगे। लेकिन अभी तक तो सरकार ने कुछ किया ही नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार को दिशाहीन बताते हुए कहा कि अभी तक सरकार ने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तक तय नहीं किया है। सरकार द्वारा किसानों की दोगुनी आय पर उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसलों का सही भाव तक नहीं मिल रहा है। महंगाई निरंतर बढ़ रही है। अब सरकार ने खाद्य तेलों में वृद्धि कर आमजन की कमर तोड़ने का काम किया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वे छह साल में यह नहीं समझ पाए कि सरकार की क्या मंशा है। विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। बेरोजगारी व महंगाई की दर लगातार बढ़ रही है फिर भी सरकार के नुमाइंदे कह रहे हैं कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। इस अवसर पर उनके साथ बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रणबीर सिंह महेंद्रा, संदीप सिंह, ठाकुर लाल सिंह, अजय वेद, प्रेमवती गोयत, ईश्वर शर्मा, अभिजीत लालसिंह, धीरज अखरिया, विजय सरपंच, अनिल धनखड़, संदीप खरकिया, भूवनेश, रिंकल तंवर, राजेंद्र धानक, जयवीर मिताथल, मोहित परमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed