फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   former centrail minister chowdhray ajit singh, three came to bhiwani

तीन बार भिवानी आए पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. अजीत सिंह

Fri, 07 May 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
former centrail minister chowdhray ajit singh, three came to bhiwani
भिवानी। आरएलडी चीफ पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह तीन दफा भिवानी आए। उनके नजदीकियों और कार्यकर्ताओं के जेहन में आज भी उनकी यादें ताजा है। उनके निधन पर कार्यकर्ताओं और नजदीकियों ने शोक जताया।
विज्ञापन

पुरानी यादें ताजा करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता धीरज अखरिया ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह बहुत मिलनसार थे। 2000 में जब केंद्रीय मंत्री रहते हुए भिवानी आए तो वह स्वयं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें रिसीव करने हवाई पट्टी पर गए थे। उसी दिन तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को भी भिवानी आना था। पूर्व केंद्रीय मंत्री के जाने के बाद मुख्यमंत्री चौटाला का हेलीकॉप्टर हवाई पट्टी पर उतरा। जब उनसे कभी दिल्ली मिलने गए तो भी सामान्य रूप से मिले और किसी तरह की मिलने पर रोक-टोक नहीं थी। अखरिया ने कहा चौ. अजीत सिंह किसानों की आवाज थे, जो अब सदैव के लिए शांत हो गई है। कोरोना संक्रमण ने देश के एक और प्रमुख नेता को हमसे छीन लिया। वे काफी दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कोरोना संक्रमित होने के चलते भर्ती थे। वह बहुत ही मिलनसार, सादे स्वभाव के व्यक्ति थे। चौ. अजीत सिंह जीवन में हमेशा चौ. चरण सिंह के दिखाए रास्ते पर चलकर किसान, मजदूर, गांव, खेती-किसानी के हक में आवाज उठाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed