{"_id":"68b89e81ae4cae26d80e7d05","slug":"for-the-convenience-of-passengers-during-the-festive-season-coaches-were-increased-in-the-weekly-train-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-139122-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक ट्रेन में बढ़ाए डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक ट्रेन में बढ़ाए डिब्बे
Thu, 04 Sep 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।
भिवानी। त्योहारी सीजन में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दशहरा, दीपावली, करवा चौथ, छठ पूजा, विश्वकर्मा जयंती जैसे त्योहारों के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में हिसार से खड़की जाने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में भी अतिरिक्त डिब्बे जोड़े हैं। इन डिब्बों का लाभ जिले के यात्रियों को लोहारू स्टेशन से मिलेगा। रेलवे द्वारा चार जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि त्योहारों पर हर साल घर जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होती है जिससे परिवहन सेवाओं पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए गाड़ी संख्या 04725 हिसार-खड़की साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 12 अक्तूबर से 9 नवंबर तक हर रविवार को हिसार से शाम 5:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन जयपुर स्टेशन पर रात 12:40 बजे पहुंचेगी और 1:00 बजे प्रस्थान कर सोमवार सुबह 10:45 बजे खड़की पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 04726 खड़की-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 13 अक्तूबर से 10 नवंबर तक हर सोमवार को खड़की से शाम 5:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर दोपहर 2:40 बजे पहुंचेगी और 2:50 बजे प्रस्थान कर रात 10:25 बजे हिसार पहुंचेगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन रास्ते में सादुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, बसई रोड, कल्याण, लोणावला और चिंचवड़ स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे जिनमें एक फर्स्ट मय सेकंड एसी, एक सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, सात द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बे शामिल हैं। रेलवे का कहना है कि बढ़े हुए डिब्बों से यात्रियों को त्योहारों के दौरान काफी राहत मिलेगी।