फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Food security officer along with CM Flying raided, filled two samples of buckwheat flour

Bhiwani News: सीएम फ्लाइंग के साथ मिलकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मारा छापा, कुट्टू के आटे के दो सैंपल भरे

Fri, 24 Mar 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 24 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Food security officer along with CM Flying raided, filled two samples of buckwheat flour
कृष्णा कॉलोनी में लिए गए कुट्टे के आटे के सैंपल दिखाते डॉ. दीपक चौधरी। 
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ मिलकर शुक्रवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने कृष्णा कॉलोनी की दुकानों में छापा मारा। इसमें कुट्टू के आटे के दो सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे है। संयुक्त टीम ने 10 से अधिक दुकानों में खाद्य सामग्री की जांच की और दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान व्रत में कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं, जिसमें कई बार मिलावट की आशंका होती है। कुट्टू के आटे में मिलावट होने के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ मिलकर शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया और कृष्णा कॉलोनी की दो दुकानों में कुट्टे के आटे में मिलावट की आशंका होने पर दो सैंपल लिए हैं। इसके अलावा 10 से अधिक दुकानों में खाद्य सामग्री जांची और आवश्यक निर्देश भी दिए। वहीं वीरवार को औद्योगिक पुलिस थाना के साथ चलाए विशेष अभियान में 140 किलो खोया जब्त किया है। जिसमें मिलावट की आशंका होने पर सैंपल भी जांच के लिए लैब में भेजे हैं। डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिठाइयों में मिलावट की अधिक आशंका रहती है। ऐसे में लगातार सैंपलिंग जारी रहेगी और मिलावट करने वाले दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed