फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Food Safety Officer's team raided bus stand canteens, checked the quality of food items

Bhiwani News: खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने बस स्टैंड की कैंटीनों पर मारा छापा, खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता जांची

Thu, 21 Nov 2024 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 21 Nov 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Food Safety Officer's team raided bus stand canteens, checked the quality of food items
तोशाम बस स्टैंड पर खादय सामग्री सील ​​करते खादय सुरक्षा अ​धिकारी।
भिवानी। भिवानी और तोशाम बस स्टैंड की कैंटीनों पर वीरवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने छापा मारा। इस दौरान पेटीज, नमकीन और आम के जूस के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। इन सैंपलों की रिपोर्ट आने पर ही संबंधित पर जुर्माना व आगामी कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा की टीम ने भिवानी बस स्टैंड पर खुली कैंटीन से पेटीज और चिप्स के सैंपल सील किए। इन दोनों ही सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। इसी तरह तोशाम बस स्टैंड पर संचालित कैंटीन से भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने लोकल नमकीन और आम के जूस का सैंपल सील किया।
विज्ञापन

भिवानी और तोशाम बस स्टैंड पर छापामारी कर कैंटीनों से खाद्य वस्तुओं के सैंपल लिए हैं। चार सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। अगर इन वस्तुओं की गुणवत्ता खराब साबित होती है तो पांच लाख रुपये जुर्माना और सजा का प्रावधान है। फिलहाल बस स्टैंडों पर संचालित कैंटीनों के अंदर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. पुनीत शर्मा जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article