फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fog again prevails in Bhiwani after 20 days

Bhiwani News: भिवानी में 20 दिन बाद फिर से छाई धुंध, 20 मीटर रही दृश्यता

Sat, 01 Feb 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 01 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fog again prevails in Bhiwani after 20 days
गांव बीरण में सुबह के समय छाई धुंध से गुजरते वाहन। 
भिवानी। क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक फिर से मौसम ने करवट ली। पिछले काफी दिनों से लगातार खिल रही धूप के बाद शुक्रवार को पूरे दिन 20 दिनों बाद फिर से धुंध छाई रही। इस कारण सुबह 11 बजे तक दृश्यता 20 मीटर तक बनी रही। इसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई। शीत लहर से ठिठुरन बढ़ने से शहर के बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा। दिन के समय अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। इससे फसलों में फायदा होगा। धुंध से सरसों और गेहूं की फसलों में ज्यादा फुटाव होगा।
विज्ञापन

पिछले 20 दिनों से लगातार धूप निकलने के कारण जनवरी में ही 22 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था। इस कारण गर्मी महसूस होने लगी थी। लोगों ने लगातार धूप निकलने के कारण गर्म कपड़े भी पहनने कम कर दिए थे लेकिन शुक्रवार सुबह धुंध छाने के बाद लोगों ने फिर से अपने गर्म वस्त्र पहनने पड़े।
विज्ञापन

कृषि एवं मौसम विशेषज्ञ डॉ. देवीलाल ने बताया कि धुंध गेहूं और सरसों की फसल के लिए बेहद फायदेमंद हैं, क्योंकि गेहूं की बढ़वार के लिए तापमान गिरना जरूरी है। अन्य फसलों में भी फायदा है। पाला जमने से फसलों में नुकसान की आशंका रहती है लेकिन धुंध से फसलों में फायदा होगा। सर्दी में बढ़ोतरी के साथ तापमान में गिरावट आई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर तक लोगों को उम्मीद थी कि दोपहर तक सूरज दिखेगा लेकिन दोपहर बाद करीब तीन बजे निकली हल्की धूप से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। मौसम विशेषज्ञों ने तीन से चार फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





तीन से चार फरवरी तक मौसम रहेगा खुश्क

तीन से चार फरवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क हेगा। उत्तरी, उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान जिले के कुछ क्षेत्रों में अलसुबह धुंध या स्मॉग रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि चार फरवरी तक जिले में कहीं-कहीं पर हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना है। यदि इस दौरान बारिश होती है तो इससे ठंड बढ़ सकती है। बारिश होना गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि विशेषज्ञ डॉ. देवीलाल सहारण ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल में बढ़वार और फुटाव हो रहा है। इसमें धुंध गेहूं की फसल के लिए खाद का काम करेगी। क्योंकि पिछले लगभग 20 दिनों से लगातार धूप निकल रही थी। धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने से जनवरी में ही गर्मी का एहसास होने लगा था। इस कारण फसलों में भी पानी की जरूरत महसूस होने लगी थी। उन्होंने कहा कि आगामी तीन से चार दिन तक किसान नलकूप से सिंचाई न करें। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। मौसम साफ होने के बाद जरूरत अनुसार सिंचाई करें।




धुंध से जिले में बढ़ी ठंड

शुक्रवार से क्षेत्र में अचानक आई धुंध से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। क्योंकि लगातार काफी दिनों तक धूप निकलने के कारण जिले में तापमान काफी बढ़ गया था। धुंध से तापमान में भी चार से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। लोग सुबह से ही आग जलाकर ठंड से बचाव करते रहे। शुक्रवार दोपहर बाद निकली हल्की धूप से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि शाम होते-होते फिर से धुंध छाने लगी थी।





स्कूल-कॉलेजों में बच्चों की उपस्थिति रही कम



काफी दिनों बाद शुक्रवार को आई धुंध से क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई है। इस कारण लोग अपने घरों में दुबके रहे। स्कूल, कॉलेजों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। रोजमर्रा के कामों के लिए भी लोग घरों से कम ही निकले। शाम होते-होते धुंध छटने के बाद बाजारों में भी रौनक दिखाई देने लगी थी। धूप निकलने के बाद पार्कों में भी लोग चहलकदमी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed