फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five thousand quintals of millet arrived, six thousand quintals of millet purchased from farmers

Bhiwani News: पांच हजार क्विंटल बाजरा की हुई आवक, किसानों से छह हजार क्विंटल बाजरा खरीदा

Thu, 03 Oct 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 03 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Five thousand quintals of millet arrived, six thousand quintals of millet purchased from farmers
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में वीरवार को 202 किसानों की करीब पांच हजार क्विंटल से अधिक बाजरा की आवक हुई। वहीं छह हजार क्विंटल बाजरा की खरीद हुई। बुधवार को मंडी में बाजरा खरीद नहीं हो सकी थी। जो किसान बुधवार को मंडी में बाजरा फसल लेकर पहुंचे थे, वीरवार को उन किसानों की फसल भी हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारियों ने खरीद कराई।
विज्ञापन

हालांकि अब तक जिला मुख्यालय की मंडी में करीब 17 हजार क्विंटल से अधिक बाजरा की आवक हो चुकी है। मंडी पहुंच रहे किसानों की बाजरा फसल में 15 फीसदी से अधिक नमी पाई जा रही है, जबकि सरकारी मानकों के हिसाब से 13 फीसदी नमी वाले बाजरा की ही एजेंसी सरकारी खरीद करा सकती है।
विज्ञापन

भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी सहित नौ मंडियों में किसानों की बाजरा की फसल खरीद का शेड्यूल एक अक्तूबर से जारी हो चुका है। लेकिन अभी तक भिवानी सहित कुछ मंडियों को छोड़कर अन्य मंडियों में बाजरा की सरकारी खरीद नहीं हो पाई है। भिवानी मंडी में अधिकांश किसानों का बाजरा खुले प्लेटफार्म पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो अभी तक मंडी में बाजरा की ज्यादा आवक नहीं हुई है। आवक तेज होने के साथ ही खरीद में भी तेजी आएगी। वहीं मंडी पहुंचे किसानों का कहना है कि किसानों के लिए फसल उतारने के लिए शेड के नीचे जगह पर्याप्त नहीं है। इसलिए खुले प्लेटफार्म पर ही बाजरा उतारना पड़ता है।
किसान महावीर का कहना है कि आढ़ती अपनी फर्म के आगे ही बाजरा उतारने के लिए बोल रहा है, लेकिन इस बाजरा की खरीद कब तक हो पाएगी, यह कुछ सुनिश्चित नहीं है। ऐसे में खरीद के लिए किसानों को एक से दो दिन का इंतजार भी करना पड़ता है।

भिवानी मंडी में बाजरा की अभी आवक बहुत कम है। वीरवार को मंडी में किसानों की करीब छह हजार क्विंटल बाजरा की फसल खरीद कराई गई है। बाजरा की खरीद नियमित रूप से जारी रहेगी। किसानों से भी आह्वान किया जा रहा है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह से सुखाकर लाएं, क्योंकि सरकार के मानकों के हिसाब से बाजरा में 13 फीसदी से अधिक नमी नहीं होनी चाहिए। जिन किसानों की फसल खरीद मानकों को पूरा कर रही है, उन सभी की फसल खरीद की जा रही है।
- गुरु प्रकाश, इंचार्ज, भिवानी मंडी सरकारी खरीद एजेंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article